'एक रात का कितना दिया?', भद्दे कमेंट्स पर फूटा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा, बोलीं- ये सब रेपिस्ट

कच्चा बादाम' गाने से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं अंजलि अरोड़ा को इस रील की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है.

Advertisement
अंजलि अरोड़ा का छलका दर्द (Photo:Instagram/@anjimaxuofficially) अंजलि अरोड़ा का छलका दर्द (Photo:Instagram/@anjimaxuofficially)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

सोशल मीडिया की दुनिया जितनी चमक-धमक वाली दिखती है, इसके पीछे का अंधेरा उतना ही डरावना और कड़वा होता है. 'कच्चा बादाम' गाने से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन इस शोहरत के साथ उन्हें समाज की एक बेहद गंदी और घटिया सोच का भी सामना करना पड़ा है.

हाल ही में प्रियंका शर्मा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब अंजलि के सामने उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर आने वाले भद्दे कमेंट्स और 'एक रात का कितना दिया?' जैसे शर्मनाक सवाल रखे गए, तो उनका दर्द छलक उठा. अंजलि ने बिना डरे उन लोगों को जवाब दिया जो इंटरनेट की आड़ में किसी भी महिला के चरित्र को तार-तार करने से बाज नहीं आते.

Advertisement

ट्रेंड पर क्यों हुई बेवजह की बदनामी?
बातचीत की शुरुआत में जब अंजलि से पूछा गया कि लोगों ने उन्हें 'कच्चा बादाम' वीडियो के बाद क्यों बदनाम किया, तो वह खुद हैरान नजर आईं. उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें समझ नहीं आया कि उस रील में लोगों को क्या गलत लग गया था. उन्होंने पूरे कपड़े पहने थे और कुछ भी वल्गर नहीं किया था. मजे की बात यह है कि देश के बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स ने भी उसी गाने और स्टाइल पर रील्स बनाई थीं, लेकिन निशाना सिर्फ उन्हें बनाया गया. अंजलि का मानना है कि गलती उनकी नहीं, बल्कि उन लोगों के देखने के नजरिए में है जो हर चीज को गलत चश्मे से देखते हैं और ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा पाप कर दिया हो.

Advertisement

क्या किसी ने जानबूझकर किया था परेशान?
जब इंटरव्यू में यह सवाल आया कि क्या उन्हें किसी पर शक है कि किसी ने बदला लेने के लिए या प्रपोजल ठुकराए जाने पर उन्हें बदनाम करने की कोई साजिश रची हो, तो अंजलि ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्तिगत रूप से किसी के साथ कुछ नहीं है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि उनके कमेंट सेक्शन में आकर गंदी बातें लिखने और घटिया टिप्पणियां करने वाले लोग रेपिस्ट है. अंजलि ने बताया कि वह इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और कभी-कभार ही अपना कमेंट सेक्शन खोलती हैं, लेकिन जब भी देखती हैं तो वहां लिखी बातें किसी भी लड़की के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं.

इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने उनके वीडियो और फिल्मों के कमेंट बॉक्स की कुछ लाइनें पढ़कर सुनाईं, तो समाज की सड़ी हुई मानसिकता का असली चेहरा सामने आ गया. किसी ने लिखा था- 'डायरेक्टर ने झुकाया होगा', तो किसी ने कमेंट किया- 'डायरेक्टर के साथ सोई होगी'. हद तो तब पार हो गई जब एक यूजर ने लिखा, 'एक रात का कितना दिया?' अंजलि ने बताया कि उनके बारे में ऐसी-ऐसी बातें लिखी जाती हैं जिनके बारे में वह खुद कभी सोच भी नहीं सकतीं.

Advertisement

अपनी बात को खत्म करते हुए अंजलि ने समाज की इस घटिया मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने साफ कहा कि यह सब पूरी तरह से सोच और मानसिकता का फर्क है. लोग अपनी गंदी कल्पनाओं के आधार पर किसी के भी चरित्र पर कीचड़ उछाल देते हैं. अंत में उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों की सोच में ही गंदगी और बदबू भरी हो, उनके बारे में भला क्या ही कहा जा सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »