बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म पेद्दी में काम करके फंस सी गई हैं. उनके सीन्स पर बवाल मच चुका है. डायरेक्टर बुची बाबू सन ने जिस तरह उन्हें पेद्दी में ओवर-सेक्शुअलाइज किया है, उससे लोग नाराज हैं. हिंदी और साउथ सिनेमा की तरफ से अलग-अलग रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं.
जबसे पेद्दी रिलीज हुई है, तबसे सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आया है. एक तरफ जाह्नवी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने सीन्स के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई. दूसरी तरफ एक्ट्रेस को सपोर्ट किया जा रहा है और पेद्दी के मेकर्स निशाने पर नजर आए हैं. अब राम चरण की फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर जगपति बाबू ने इस पूरे मामले में जाह्नवी की साइड ली है.
क्या बोले पेद्दी एक्टर जगपति बाबू?
ईनाडू की रिपोर्ट अनुसार, जगपति बाबू ने पेद्दी में जाह्नवी के रोल पर कहा- फिल्म में क्रिएटिव फैसलों के लिए कलाकारों को ट्रोल नहीं करना चाहिए. बेचारी लड़की ने तो बस वही किया जो डायरेक्टर ने उसे कहा था. कभी-कभी चीजें गलत हो जाती हैं, ऐसा हो सकता है. इस मामले में मैं जाह्नवी कपूर का साथ देता हूं. उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाना चाहिए. लोग उसे ट्रोल करके उसका मानसिक तनाव नहीं बढ़ाएं.
वैसे जाह्नवी के सीन्स पर मच रहे बवाल को देखकर डायरेक्टर बुची बाबू सन ने X के इस विवाद पर माफी भी मांगी है. डायरेक्टर ने साफ किया था कि उनके दिल में औरतों के लिए काफी इज्जत है. ऐसे में वो जाह्नवी के सभी विवादित सीन्स को पूरी तरह बदलेंगे.
जाह्नवी के इस विवाद पर जया बच्चन भी रिएक्ट कर चुकी हैं. एक बातचीत में उन्होंने हीरोइन्स को ओवर-सेक्शुअलाइज किए जाने पर अपनी राय देते हुए कहा ऐसे मामले सेट पर ही सुलझाने चाहिए. एक्ट्रेसेस को तुरंत डायरेक्टर को रोकना चाहिए और एक सही बाउंड्री सेट करनी चाहिए, ताकि कोई उन्हें उस तरह प्रेजेंट करने की हिम्मत ना कर सके. हालांकि इस पूरे विवाद पर जाह्नवी का कोई रिएक्शन नहीं देखने मिला है. हर किसी को उनकी साइड जानने का इंतजार है.
क्यों हुई जाह्नवी के सीन्स पर कॉन्ट्रोवर्सी?
दरअसल फिल्म में जाह्नवी का जो रोल है अच्चियम्मा, उसे देखकर पेद्दी बने राम चरण काफी उत्साहित होते नजर आते हैं. एक्ट्रेस के अधिकतर सीन्स में कैमरा का फोकस उनकी कमर, नेकलाइन और बाकी बॉडी पार्ट्स पर है. फिल्म में कुछ-कुछ जगहों पर राम चरण का किरदार हदें पार करता भी नजर आता है जिससे ऑडियंस के बीच एक गुस्सा देखा जा रहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क