बधाई हो! पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षा परदासनी के घर एक साथ डबल खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं. उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है. एक साथ दो बच्चों के पेरेंट बनने पर अक्षा परदासनी और उनके पति कौशल शाह की खुशी का ठिकाना नहीं है.
दो बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस
अक्षा और उनके पति कौशल शाह ने जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी. कपल ने अपने जुड़वां बच्चों की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की है. उन्होंने बेटा-बेटी के हाथों की तस्वीर साझा की. उनकी नन्ही बेटी पिंक ड्रेस में नजर आई और बेटा ब्लू कपड़ों में एडोरेबल लगा. हालांकि, कपल ने अभी अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है.
जुड़वा बच्चों के जन्म का ऐलान करते हुए एक्ट्रेस ने एक भावुक नोट भी लिखा- ऊपर वाले ने हमें डबल खुशियों से नवाजा है,
दोगुने डायपर, दोगुनी पिन्स. हम अपने जुड़वां बच्चों...एक बेटे और एक बेटी के जन्म का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हैं.
शादी के 2 साल बाद बनीं मां
अक्षा ने 26 फरवरी 2024 को सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह के साथ शादी की थी. दोनों की शादी काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे.
व्रक फ्रंट की बात करें तो अक्षा कई साउथ और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्हें नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' में एसपी डॉली साहू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. इस सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क