60 के दशक से OTT के दौर तक, बॉलीवुड में रहा है इन ईरानी सितारों का दबदबा

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की खास बात ये है कि उसमें आपको हर देश, हर मूल और अलग-अलग भाषा बोलने वाले कई बढ़िया एक्टर्स मिल जाएंगे. ऐसा ही कुछ ईरानी कलाकारों के साथ भी है. भारतीय सिनेमा में आज के वक्त में कई ईरानी एक्टर्स काम कर रहे हैं. इनमें से एक तो दिग्गज एक्ट्रेस भी रही हैं.

Advertisement
बॉलीवुड में काम कर रहीं ये ईरानी एक्ट्रेसेज (Photo: ITG) बॉलीवुड में काम कर रहीं ये ईरानी एक्ट्रेसेज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच घमासान सैन्य टकराव हो रहा है. शनिवार, 28 फरवरी की सुबह से ही तीनों देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और इजरायल में कई जगह हमले जारी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. दोनों देशों के बीच रिश्ते सालों से खराब है. इसे असल जिंदगी के साथ-साथ सिनेमा में भी देखा जा चुका है.

Advertisement

हालांकि भारत के साथ इजरायल और ईरान, दोनों ही अच्छे रिश्ते रखते हैं. ईरान के कई कलाकार भारतीय सिनेमा में काम कर रहे हैं. अगर आप इनके बारे में नहीं जानते, तो हम आपको आज बता देते हैं.

एलनाज नोरौजी

एलनाज नोरौजी, एक ईरानी-जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं. एलनाज का जन्म 9 जुलाई 1992 को ईरान के तेहरान में हुआ था. 8 साल की उम्र में वे परिवार के साथ जर्मनी चली गईं, जहां उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत 14 साल की उम्र से की. उन्होंने डियोर, लैकोस्टे जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की. एलनाज ने 7 भाषाएं बोलना सीखा है, जिसमें फारसी, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, उर्दू और पंजाबी शामिल हैं.

एलनाज ने भारत आकर बॉलीवुड में एंट्री की थी. नेटफ्लिक्स की पहली बड़ी वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में जोया मिर्जा के रोल से वो सुर्खियों में आईं. इसके अलावा एलनाज ने 'जुगजुग जीयो', 'हैलो चार्ली', 'राष्ट्र कवच ओम', मराठी फिल्म 'टकाटक 2' में काम किया. हॉलीवुड में उन्होंने 'कंधार' (2023) पिक्चर में जेरार्ड बटलर के साथ देखा गया था. ऐपल टीवी+ की फेमस सीरीज तेहरान में भी एलनाज अहम रोल निभा चुकी हैं. पिछले साल उन्होंने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में हिस्सा लिया था.

Advertisement

मंदाना करीमी

मंदाना करीमी, एक ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म मनिजेह करीमी के रूप में 19 मई 1988 को ईरान के तेहरान में हुआ था. वे आधी ईरानी और आधी भारतीय हैं. एक्ट्रेस के पिता भारतीय और मां ईरानी हैं. मंदाना ने दुनियाभर में मॉडलिंग की और फिर बॉलीवुड में एंट्री ली थी. 2015 में फिल्म 'रॉय' में कैमियो से इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत हुई. उसके बाद 'भाग जॉनी' में मंदाना करीमी ने लीड रोल किया. 'क्या कूल हैं हम 3' में भी वो नजर आईं. टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 में मंदाना ना सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि उसकी फाइनलिस्ट भी रही थीं. अपने बोल्ड ओपिनियंस के लिए उनके खूब चर्चे होते थे. इसके अलावा 'लॉक अप', 'द कैसीनो' जैसी वेब सीरीज में भी एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. मंदाना ने 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी, जो 2021 में तलाक में खत्म हुई. अब वे एक्टिंग से ज्यादा फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

सज्जाद डेलाफ्रूज

सज्जाद डेलाफ्रूज एक ईरानी एक्टर हैं, जिन्हें ज्यादातर विलेन के रोल्स के लिए जाना जाता है. उनका जन्म ईरान के शिराज के पास एक छोटे गांव में हुआ था. दो साल की उम्र में सज्जाद अपने परिवार के साथ शारजाह (यूएई) चले गए थे. उन्होंने मार्केटिंग में काम किया लेकिन बाद में एक्टिंग का रास्ता चुना. बॉलीवुड में सज्जाद डेलाफ्रूज की सबसे बड़ी पहचान सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' (2017) में अबू उस्मान के रोल से बनी. सलमान ने उन्हें बॉलीवुड का नया 'गब्बर सिंह' कहा था. सज्जाद डेलाफ्रूज ने चीनी एक्टर जैकी चैन संग फिल्म 'कुंग फू योगा' में भी काम किया और बाद में कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' (2022) में रुस्तम ईरानी का रोल निभाया. 'स्पेशल ऑप्स' जैसी वेब सीरीज में अपने काम के लिए भी सज्जाद तारीफ पा चुके हैं. वे पांच भाषाएं बोलते हैं और उनकी इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें यादगार बनाती है.

Advertisement

नेगर खान

नेगर खान, जिन्हें निगार खान भी कहा जाता है, एक ईरानी ओरिजिन की नॉर्वेजियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उनका जन्म तबरीज, ईरान में हुआ और वे नॉर्वे में पली-बढ़ीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मार्केटिंग में डिग्री ली. बॉलीवुड में उन्हें ज्यादातर आइटम सॉन्ग और छोटे रोल्स में देखा गया है. 2004 में फिल्म 'रुद्राक्ष' से नेगार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. फिर कई फिल्मों में आइटम नंबर किए. 2004 में उन्होंने Xcuse Me फिल्म फेम एक्टर सहिल खान से शादी कर ली थी. 2005 में दोनों का तलाक हो गया. उनकी बॉलीवुड जर्नी 2004 से 2009 तक एक्टिव रही. 2012 में भी उन्होंने कुछ काम किया. वे ग्लैमरस लुक्स और डांस के लिए याद की जाती हैं.

एक्ट्रेस नेगार खान (Photo: Instagram/@inegarkhan)

मरियम जकारिया

मरियम जकारिया एक ईरानी मूल की स्वीडिश एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. उनका जन्म तेहरान, ईरान में हुआ और वे स्वीडन में पली-बढ़ी हैं. 2009 में मुंबई आकर मरियम ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और सेट वेट, लेज, कोक जैसे ब्रांड के विज्ञापन में काम किया. बॉलीवुड में फिल्म 'एजेंट विनोद' में करीना कपूर के साथ 'दिल मेरा' सॉन्ग में मरियम नजर आई थीं. साउथ में उन्होंने तेलुगू फिल्म '100% लव' के 'दियालो दियाला' सॉन्ग में काम कर फेम पाया. उन्होंने तमिल फिल्मों में काम भी काम किया है. एक्टर होने के साथ-साथ मरियम जकारिया, डांस टीचर भी हैं और इंडिस्क डांस स्कूल चलाती हैं. 2012 में उन्होंने अरविंद ठाकुर से शादी की थी. कपल का एक बेटा है.

Advertisement

मुमताज

बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस मुमताज का भी ईरान से नाता रहा है. मुमताज अस्करी के रूप में 31 जुलाई 1947 को हैदराबाद जन्मीं मुंतज के पेरेंट्स ईरानी थे. उनके पिता अब्दोल सलीम अस्करी (ड्राई फ्रूट्स सेलर) और मां शादी हबीब आगा, ईरान के मशहद से थे. मुंतज के बचपन में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था.

मुमताज ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. 1960-70 के दशक में वो 'ब्रह्मचारी', 'रंगीला', 'चोर मचाए शोर' जैसी फिल्मों से सुपरस्टार बनीं. वे डांस और कॉमेडी के लिए मशहूर थीं. 1974 में शादी के बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दीं. उनकी बेटी नताशा की शादी एक्टर फरदीन खान से हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement