आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. इस दौरान KKR के को-ऑनर शाहरुख खान तो दिखाई नहीं दिए, मगर उनके बच्चे सुहाना खान और अबराम अपनी टीम को फुल स्वैग में सपोर्ट करते नजर आए. लेकिन अफसोस शाहरुख की टीम को हार का सामना करना पड़ा. मगर फिर भी उनके बच्चों ने अपने खास अंदाज से फैंस का पूरा ध्यान खींच लिया.
सुहाना-अबराम ने लूटी महफिल
सुहाना और अबराम खान के साथ KKR को सपोर्ट करने बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेसेस अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी पहुंची थीं. हाईवोल्टेज मैच के दौरान सुहाना अपनी गर्ल गैंग समेत अपनी टीम को चीयर करती दिखाई दीं. सुहाना फुल जोश में नजर आईं. अबराम सुपरएक्साइटेड दिखे. मैच के दौरान अनन्या ने भी तालियां बजाकर KKR टीम का हौसला बढ़ाया.
हार से टूटा सुहाना का दिल?
अनन्या, सुहाना, शनाया ने अपने स्टनिंग अंदाज से मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगाया. सभी एक जैसे आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई दिखाई दीं. हालांकि, KKR की टीम को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए सुहाना उदास नजर आईं. वहीं, अबराम अपने फोन में बिजी दिखे. अबराम की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है. उनकी हर ओर चर्चा हो रही है.
बता दें कि सुहाना, अबराम और शाहरुख खान के साथ अनन्या पांडे और शनाया हमेशा आईपीएल मे उनकी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं. अनन्या, सुहाना, शनाया बचपन की दोस्त हैं. वो एक दूसरे की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं. तीनों हमेशा एक दूसरे को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं. तीनों स्टारकिड्स का बॉन्ड फैंस का दिल जीत लेता है.
aajtak.in