Holi 2026: दिव्यांका को गोद में लेकर झूमे पति, रवि दुबे ने सरगुन को किया Kiss, सितारों का होली पर रोमांस

हर तरफ खुशी का माहौल है. बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे भी होली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं. कोई दोस्तों संग पार्टी करता दिखा, तो कोई अपने हमसफर संग रोमांटिक होता नजर आया. आइए देखते हैं टीवी सितारों ने किस तरह मनाई होली.

Advertisement
रंगों में रंगे सितारे (Photo: Instagram @vivekdahiya, @ishidutta) रंगों में रंगे सितारे (Photo: Instagram @vivekdahiya, @ishidutta)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

TV Celebs Holi 2026: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर तरफ जश्न का माहौल है. सभी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं. सितारे भी पूरी तरह से त्योहार के जश्न में डूबे हुए हैं. टीवी के पावर कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने काफी रोमांटिक अंदाज में होली का जश्न मनाया. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. रवि दुबे और सरगुन मेहता का होली सेलिब्रेशन की रोमांस से भरा रहा. 

Advertisement

दिव्यांका को गोद में उठाकर झूमे विवेक

विवेक दहिया ने अपने होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. विवेक पत्नी और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी संग रोमांटिक अंदाज में होली का जश्न मनाते दिखाई दिए. 

कुछ तस्वीरों में विवेक पत्नी दिव्यांका को गोद में लेकर झूमते नजर आए. दिव्यांका भी खुशी से चहकती नजर आईं. होली पर कपल एक दूजे की बांहों में डूबा दिखा. उनकी केमिस्ट्री किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं है. होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनका रोमांस, मस्ती-मजाक सब जगजाहिर है, जिससे पता चलता है कि शादी के सालों बाद भी उनका रिश्ता कितना अटूट है. 

पति को इशिता ने लगाया रंग

टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता का होली सेलिब्रेशन भी काफी शानदार रहा. इशिता ने पति और बच्चों संग होली का जश्न मनाया. इशिता और उनके पति वत्सल सेठ दोनों रंगों में रंगे दिखाई दिए. एक दूजे की बांहों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है. इशिता और वत्सल के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने फैंस का भी दिल जीत लिया है. उनकी केमिस्ट्री वाकई में काफी खूबसूरत है. 

Advertisement

 

होली पर रोमांटिक हुआ टीवी कपल

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन मेहता संग अपनी होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. दुनिया की परवाह किए बगैर रवि और सरगुन भरी महफिल में रोमांटिक होते नजर आए. कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने लायक है. 

 

देवोलीना की पोस्ट वायरल

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम पति शहनवाज शेख और बेटे जॉय के साथ होली सेलिब्रेट की. उन्होंने जश्न की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. देवोलीना ने कैप्शन में लिखा- रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं, दिल पर भी लगते हैं. 

 

आप सभी को भी Happy Holi...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement