25 दिन में 50 करोड़! हनुमान अंश बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स ने कंफर्म किया सेकंड पार्ट, पूरा किया वादा

हनुमान अंश फिल्म की अपार सफलता के बाद इसका सीक्वल भी जल्द आने वाला है. डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने दूसरे पार्ट को कंफर्म करते हुए इसकी कहानी से भी पर्दा उठा दिया है.

Advertisement
लोगों के प्यार का असर! (Photo: ITGD) लोगों के प्यार का असर! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर एक जादू करेगी, इसकी कल्पना शायद ही किसी फिल्ममेकर ने की होगी. ये फिल्म इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म कही जाने वाली धुरंधर को भी पीछे छोड़ चुकी है. 2 करोड़ के बजट में हनुमान अंश 50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. 

हनुमान अंश का सरप्राइज

Advertisement

इस फिल्म का क्रेज रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद से शुरू हुआ है. थिएटर में इन दिनों यश की पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक लगी हुई है. मगर उसे भी हनुमान अंश धूल चटा रही है. हर दिन इसके शोज बढ़ रहे हैं, अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का असर इस फिल्म पर साफ दिखाई दे रहा है. लोगों से मिल रहे इस प्यार का अंजाम अब ये हो चुका है कि हनुमान अंश 2 की तैयारी भी शुरू हो गई है. 

वैसे फिल्म के सीक्वल का हिंट इसके क्लाइमैक्स में ही मिल चुका था. जिन लोगों ने हनुमान अंश देखी, वो ये बात जानते हैं कि नीम करोली बाबा की पूरी कहानी सिर्फ इसी एक फिल्म में खत्म नहीं की गई थी. डायरेक्टर ने इसके पार्ट 2 का भी वादा किया था. मगर तब कोई नहीं जानता था कि ऐसा संभव हो भी पाएगा या नहीं. हालांकि अब बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद, हनुमान अंश का सीक्वल आना पक्का है. 

Advertisement

हनुमान अंश 2 में दिखेगी ये कहानी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, हाल ही में हनुमान अंश की टीम आगरा के मल्टीप्लेक्स में गई थी, जहां उन्होंने थिएटर में बैठी ऑडियंस से मुलाकात की. वहां से निकलने  के बाद, फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने पार्ट 2 पर कुछ खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि फिल्म का दूसरा पार्ट बाबा नीम करोली की जन्मभूमि फिरोजाबाद पर फोकस करेगी. फिर उसके बाद, कहानी आगरा-मथुरा में उनकी बिताई जिंदगी को दिखाएगी. 

फिल्म हनुमान अंश की बात की जाए, तो जब इसकी अनाउंसमेंट हुई थी, तब ये एक ट्रायलॉजी के रूप में पेश की गई थी. डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इस फिल्म से बाबा नीम करोली की जिंदगी को तीन हिस्सों में दिखाना चाहते हैं. ये ट्रायलॉजी एक किताब डिवाइन डीटूर से प्रेरित है, जिसे खुद डायरेक्टर ने लिखा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »