राजस्थान के एनएच 27 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें परिवार के 20 से 25 लोग खाना खाते दिखे. दावा किया गया कि लोगों ने हाईवे रोककर खाना खाया. जांच में सामने आया कि परिवार ने सड़क नहीं रोकी थी, बल्कि हाईवे के रेस्ट एरिया और पार्किंग में करीब 15 मिनट बैठकर खाना खाया था. वीडियो बनाने वाले शिव प्रकाश ने भी यही जानकारी दी. एनएचएआई ने भी पुष्टि की.