गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के 2 शूटर अरेस्ट

गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग में दिल्ली पुलिस ने दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी हकीकत और सागर, एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए. दोनों ही लॉरेंस गैंग से जुड़े बताए गए हैं.

Advertisement
गुरु रंधावा के जिम पर हुई थी फायरिंग (Photo: Social Media) गुरु रंधावा के जिम पर हुई थी फायरिंग (Photo: Social Media)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग के ठीक 14 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की CIU टीम ने एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साउथ दिल्ली में हुए एक मुठभेड़ के बाद आरोपी हकीकत और सागर को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अनिल पंडित और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. इस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. 

Advertisement

बीती रात एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से दिल्ली में घूम रहे थे दोनों शुटर्स उस वक्त पश्चिम विहार इलाके में जब दोनों शुटर्स को काबू करने की कोशिश की गई तो उन्होंने स्पेशल सेल की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिससे बाद जवाबी फायरिंग में सेप्शल सेल काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने दोनों को काबू किया है. 

पश्चिम विहार इलाके में ही दोनो शुटर्स का एनकाउंटर हुआ. दोनों शुटर्स के पास से पाकिस्तान मेड हथियार और. एक बाइक भी बरामद की गई. दोनों शुटर्स हरियाणा के सोनीपत इलाके के रहने वाले है. दोनों लारेंश विश्नोई अनिल पंडित गैंग से जुड़े है और दोनों ने ही पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग की थी.

गुरु रंधावा के जिम पर हुआ था हमला

गौरतलब हो कि 11 जून 2026 को दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरु रंधावा के जिम 24 आवर्स फिटनेस पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें किसी जान-मान का नुकसान नहीं हुआ था. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा जांच एंजेंसियो ने इस पूरे मामले को अपने हाथों में लिया और इलाके की सुरक्षा बढ़ाई. हमले के कुछ समय बाद, लॉरेंस गैंग ने इस सनसनीखेज फायरिंग की जिम्मेदारी ली. सोशल मीडिया पर किए गए एक कथित पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग उन्हीं की गैंग ने कराई. 

Advertisement

एक वायरल ऑडियो क्लिप में भी कथित तौर पर किसी गैंग के सदस्य ने कहा कि गुरु रंधावा, सलमान खान के करीबी हैं इसलिए उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है. इन दावों के बाद, दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेजी से शुरू कर दी. उन्होंने जिम के आसपास सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सबूत इकट्ठे करने शुरू किए. जांच में सामने आया कि बाइक पर दो अज्ञात हमलावर सवार थे, जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था. 

कुछ दिन पहले भी गिरफ्तार किए थे दो आरोपी

इस घटना से ठीक 6 दिन बाद यानी 17 जून को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपी अमन और तुषार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए बताए गए थे. पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों इस फायरिंग मामले में जुड़े थे. इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने उनके नेटवर्क और कनेक्शन्स की जांच तेजी से करनी शुरू की थी, जिसमें अब उन्हें बड़ी सफलता मिली. देखना है कि अब इस मामले में पुलिस आगे क्या एक्शन लेती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »