गीता बसरा-हरभजन सिंह ने ये रखा बेटे का नाम, शेयर की क्यूट फोटो

गीता ने फोटो के कैप्शन में लिखा- हीर के वीर को इंट्रोड्यूस करते हुए. Jovan Veer Singh Plaha 💙🧿. गीता अब मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी फेज भी खूब एंजॉय किया था. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनके फोटोज भी वायरल हुए थे.

Advertisement
गीता बसरा और हरभजन सिंह गीता बसरा और हरभजन सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST
  • गीता ने अनाउंस किया बेटे का नाम
  • बेटी संग शेयर की फोटो
  • हरभजन सिंह की पत्नी हैं गीता

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह कुछ समय पहले ही बेटे के पेरेंट बने हैं. गीता ने 10 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था. अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने अपने दोनों बच्चों की फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनकी बेटी, अपने भाई को गोद में लेकर बैठी हुई है और किस कर रही हैं.

Advertisement

गीता-हरभजन ने रखा बेटे का ये नाम
गीता ने फोटो के कैप्शन में लिखा- हीर के वीर को इंट्रोड्यूस करते हुए. Jovan Veer Singh Plaha 💙🧿. गीता अब मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी फेज भी खूब एंजॉय किया था. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनके फोटोज भी वायरल हुए थे.

गीता ने अपने बेबी शावर की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी. उन्होंने वर्चुअली बेबी शावर को सेलिब्रेट किया. बेबी शावर में वो ब्लू कलर के वनपीस में नजर आई थीं.

 
गीता बसरा और हरभजन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें को तो 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. हरभजन संग गीता की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है.

कैसा रहा गीता का बॉलीवुड करियर?

Advertisement

गीता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिलहाल उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है. गीता ने  दिल दिया है है डेब्यू किया था. ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. गीता का फिल्मी करियर खास नहीं चला.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement