200 Cr के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के सरकारी गवाह बनने के खिलाफ ED, कोर्ट में कहा- हमारे पास सबूत हैं

जैकलीन फर्नांडिस की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध किया है. ED का कहना है कि जैकलीन का व्यवहार संदिग्ध रहा है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.

Advertisement
जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें (Photo: Instagram @jacquelienefernandez) जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें (Photo: Instagram @jacquelienefernandez)

सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की याचिका का कड़ा विरोध किया है. ED का कहना है कि जैकलीन का इस केस में बिहेवियर संदिग्ध रहा है. 

जैकलीन की जिंदगी में आएगा संकट 
ईडी ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि उनके पास जैकलान के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. ED ने इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. ED के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी थी. सुकेश के काले कारनामों को जानते हुए भी जैकलीन ने सुकेश संग रिश्ता जारी रखा. उसके कीमती गिफ्ट्स को स्वीकार किया. जैकलीन ने जिस तरह केस में खुद को पीड़ित बताया है वो सबूतों के खिलाफ है. 

Advertisement

कोर्ट में ED ने कहा कि सुकेश के असली चेहरे और उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड की हिस्ट्री पता होते हुए भी जैकलान ने ये रिश्ता नहीं तोड़ा. उससे कीमती तोहफे लिए. सुकेश की काली कमाई को खुद के और अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किया. इन बातों से साफ है कि जैकलीन ने जानबूझकर फंड्स के सोर्स की अनदेखी की. वो सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस का हिस्सा रहीं. ED ने साफ किया कि एक्ट्रेस का गवाह बनने का दावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें निर्दोष साबित नहीं करता.

जैकलीन और सुकेश का ये केस लंबे समय से चल रहा है. सुकेश और जैकलीन  के अफेयर में होने का खुलासा हुआ था. सामने आया कि सुकेश ने लेडीलव जैकलीन को महंगे तोहफे दिए थे. इसमें लग्जरी कारें, डायमंड सेट और मंहगे बैग्स शामिल थे. सुकेश ने जैकलीन पर ही नहीं उनकी फैमिली पर भी कीमती तोहफों की बारिश की थी. हालांकि मामले में फंसने के बाद जैकलीन ने सुकेश संग कोई रिश्ता ना होने की बात कही.

Advertisement

ये भी बताया कि वो सुकेश की साजिश का शिकार हुई हैं. वो महाठग की असलियत नहीं जानती थीं. दूसरी तरफ, जेल में बंद सुकेश का प्यार जैकलीन के लिए कम नहीं हुआ है. वो जैकलीन के लिए अभी भी लव लेटर लिखता है. अपने प्यार का इजहार करता है. जैकलीन को फिलहाल इस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से बेल मिली हुई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement