'हमें पता है कि इसे कैसे संभालना है', मूंछों पर ताव देकर बोले दिलजीत दोसांझ, इंदौर में करेंगे परफॉर्म

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से अपने 'ऑरा टूर' की शुरुआत की. इस टूर के तहत, 15 नवंबर को इंदौर में उनका परफॉरमेंस तय है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ इंदौर पर बोले (Photo: X/@diljitdosanjh) दिलजीत दोसांझ इंदौर पर बोले (Photo: X/@diljitdosanjh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में इंदौर में होने वाले उनके शो को लेकर कुछ विवाद और धमकियां सामने आई थीं, जिससे फैंस के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी. लेकिन दिलजीत ने साफ कर दिया है कि वे अपनी राह से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

15 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट को लेकर उठे सवालों और चिंताओं का जवाब देते हुए सिंगर ने अपने अंदाज में साफ कह दिया है कि वे इंदौर जरूर पहुंचेंगे और अपने फैंस से किया वादा हर हाल में पूरा करेंगे.

Advertisement

इंदौर आने पर अड़े दिलजीत
कॉन्सर्ट से जुड़ी खबरों और सुरक्षा की चिंताओं पर बात करते हुए दिलजीत ने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया कि वे इंदौर आने के अपने फैसले पर कायम हैं. उन्होंने बहुत ही बेबाकी से कहा कि वे 15 तारीख को इंदौर पहुंचेंगे और वहां जाकर सबसे पहले इंदौर का मशहूर पोहा खाएंगे. दिलजीत ने मुस्कुराते हुए कहा कि लोग क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. खबरों में आ रही 'संकट' की बातों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्थितियों से निपटना अच्छे से जानते हैं.

मेयर दफ्तर को मिली धमकी
दरअसल, इस कॉन्सर्ट को लेकर विवाद तब बढ़ गया जब इंदौर के तीन प्राइवेट स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले. इन ईमेल में 15 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान धमाका करने की बात लिखी गई थी और स्कूलों को बच्चों को वहां न भेजने की चेतावनी दी गई थी.

Advertisement

हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी जगहों की बारीकी से जांच की, जहां कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. गानों को लेकर चल रही रोक-टोक और इस घटना के बाद से ही पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है.

देशभर में चल रहा है दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर'
दिलजीत का यह इंदौर कॉन्सर्ट उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर  को दिल्ली-NCR से हुई थी. इंदौर में परफॉर्मेंस देने के बाद दिलजीत 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो करेंगे. इसके बाद दिसंबर के महीने में वे 5 तारीख को लखनऊ, 12 को चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता में अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »