दिवाली से पहले दिलजीत दोसांझ करेंगे बड़ा धमाका! अनाउंस किया AURA इंडिया टूर, देश के किन शहरों में होगा कॉन्सर्ट?

दिलजीत दोसांझ ने दिवाली के मौके पर अपने फैंस को एक ट्रीट देने का फैसला किया है. उन्होंने अपने ऑरा इंडिया टूर का ऐलान किया. अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करने के बाद, वो देश के छह अलग-अलग शहरों में भी कॉन्सर्ट करेंगे.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ का बड़ा ऐलान  (Photo: Instagram/Diljit Dosanjh) दिलजीत दोसांझ का बड़ा ऐलान (Photo: Instagram/Diljit Dosanjh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

पंजाबी सिनेमा के स्टार दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द पूरे इंडिया में रौनक जमाने आ रहे हैं. लंदन के ऐतिहासिक वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने के बाद, उन्होंने इंडिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने की इच्छा जाहिर की थी. अब दिलजीत ना सिर्फ अहमदाबाद, बल्कि इंडिया के बाकी शहरों में भी परफॉर्म करने वाले हैं. उन्होंने अपना ऑरा इंडिया टूर अनाउंस कर दिया है.

Advertisement

दिलजीत का ऑरा टूर

ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत ने सिर्फ अहमदाबाद में कॉन्सर्ट की घोषणा की थी. लेकिन अब वो देश के 7 शहरों में परफॉर्म करेंगे. उनका ऑरा टूर 1 नवंबर 2026 से दिल्ली-NCR में शुरू होगा और दिसंबर तक चलेगा. दिल्ली के अलावा दिलजीत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ, और अंत में चंडीगढ़ में अपना कॉन्सर्ट करेंगे.

  • दिल्ली-NCR — 1 नवंबर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
  • इंदौर — 15 नवंबर, C21 एस्टेट
  • अहमदाबाद — 21 नवंबर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  • मुंबई — 27 नवंबर, महालक्ष्मी रेसकोर्स
  • बेंगलुरु — 29 नवंबर, NICE ग्राउंड्स
  • लखनऊ — 5 दिसंबर, 19वां नेशनल जंबूरी ग्राउंड
  • चंडीगढ़ — तारीख और जगह की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

ऑरा इंडिया टूर के टिकट बुक माई शो वेबसाइट पर मिलेंगे. कुछ खास लोगों के लिए प्री-सेल 6 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. जनरल टिकट सेल 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. 

Advertisement

दिलजीत ने क्या कहा?

दिलजीत ने अपने इंडिया टूर को लेकर कहा कि अपने देश में परफॉर्म करने का मजा ही अलग है. उन्होंने बताया कि इस टूर के जरिए उन्हें एक बार फिर देश के अलग-अलग शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिल रहा है और वो इस सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि फैंस ने हमेशा उन्हें प्यार दिया है और अब उनकी बारी है कि वो खुद फैंस के शहर में पहुंचें. उन्होंने फैंस से नवंबर और दिसंबर में मिलने की बात कही और कहा कि इस बार पूरी एनर्जी और वाइब के साथ जश्न मनाया जाएगा.

वैसे दिलजीत दोसांझ पिछले साल भी ऑरा इंडिया टूर लेकर देश के अलग-अलग कोनों में पहुंचे थे, जहां उनके फैंस भीड़ लगाकर पहुंचते हुए नजर आए. सिंगर को सुनने के लिए लोगों की दीवानगी भी देखी गई. हालांकि इसी दौरान दिलजीत ने इंडिया में कॉन्सर्ट मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाया था. अब क्या इस बार उनके कॉन्सर्ट में कोई गलती होगी, या सबकुछ सही जाएगा? ये तो वक्त आने पर पता चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »