क्या 'रामायण' के मेकर्स ने फैंस को बांटे सोने के शंख? वायरल हो रहा वीडियो

SDCC 2026 के एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि 'रामायण' के मेकर्स ने भारतीय फैंस को सोने के शंख और एक खास नोट तोहफे में दिया, जिससे ऑनलाइन फैन्स के बीच अटकलें शुरू हो गई हैं.

Advertisement
रामायण के मेकर्स ने बांटे सोने के शंख? (Photo: x/@BryanBergX) रामायण के मेकर्स ने बांटे सोने के शंख? (Photo: x/@BryanBergX)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल टल गया है. हालांकि इसे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 में दिखाया गया था. जो ऑडियंस को काफी पसंद आया. 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को प्रचार-प्रसार के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच अब, सैन डिएगो इवेंट से एक चौंकाने वाला वीडिया सामने आया है. 

Advertisement

ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इवेंट में शामिल लोगों को खासकर भारतीय मूल के लोगों को फिल्म के मेकर्स की तरफ से सोने से बने शंख गिफ्ट किए हैं.

मेकर्स ने बांटे सोने के शंख?
ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला 'रामायण' इवेंट में मिले गिफ्ट के बारे में बता रही है. वीडियो में वह एक सुंदर गुलाबी रंग का बॉक्स खोलती हुई दिख रही है, जिस पर कमल का फूल बना हुआ है. बॉक्स के अंदर 'रामायण' टीम का एक नोट और सुनहरे रंग का शंख था. रामायण से प्रेरित यह बारीक नक्काशी वाला गिफ्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और कई फैन्स ने सवाल किया कि क्या यह फिल्म के मेकर्स की तरफ से दिया गया कोई आधिकारिक तोहफा था? हालांकि, इस वायरल क्लिप में कितनी सच्चाई है, हम इसका दावा नहीं करते हैं और न ही मेकर्स की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई बयान सामने आया है.

Advertisement

इवेंट में मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म के तय समय से पहले रिलीज होने की खबरें गलत हैं और 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज होगी.

'रामायण' के बारे में
जहां रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही, साई पल्लवी भी फिल्म में माता सीता के रोल में दिखेंगी. सनी देओल और रवि दुबे क्रमशः हनुमान और लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे.

दूसरी ओर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

'रामायण: पार्ट 1' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

इस साल की शुरुआत में, अप्रैल में, टीम ने हनुमान जयंती के मौके पर 'रामा' नाम का एक इंट्रोडक्टरी टीज़र जारी किया था. 2 मिनट 38 सेकंड लंबे इस टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई थी. इसे भी CBFC से 'U' सर्टिफिकेट मिला था. दो पार्ट वाली सिनेमैटिक गाथा के तौर पर प्लान की गई 'रामायण' को दुनिया भर में IMAX में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, और उसके बाद दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »