स्वरा भास्कर-फहाद अहमद के AMU आने पर विवाद, छात्र नेता ने दी चेतावनी, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को आने नहीं देंगे

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने न्यूली मैरिडी जोड़े को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आने का इनविटेशन दिया है. लेकिन इसको लेकर अब छात्रों के बीच तकरार बढ़ती हुई नजर आ रही है. छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि स्वरा भास्कर को वो लोग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं आने देंगे.

Advertisement
स्वरा भास्कर और उनके हसबैंड स्वरा भास्कर और उनके हसबैंड

अकरम खान

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज करके उन्हें अपना हमसफर चुना. लेकिन एक्ट्रेस की शादी पर लगातार विवाद उठ रहे हैं. अब स्वरा भास्कर के एएमयू (AMU) में शादी की पार्टी देने के निवेदन पर छात्रों के बीच तकरार बढ़ गई है. पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वरा भास्कर ने सीएए/एनआरसी को लेकर भारत के मुसलमानों को बहकाया है. ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं. इन्हें एएमयू में नहीं आने देंगे.

Advertisement

स्वरा भास्कर को AMU कैंपस में दावत देने पर विवाद

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र मोहम्मद फहाद के साथ हुई एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी के चर्चे जोरों-शोरों से चल रहे हैं. इसी बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने न्यूली मैरिडी जोड़े को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आने का इनविटेशन दिया है. लेकिन इसको लेकर अब छात्रों के बीच तकरार बढ़ती हुई नजर आ रही है.

छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि स्वरा भास्कर को वो लोग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं आने देंगे. यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने निजी तौर पर ये बयान दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन स्वरा भास्कर और उनके हसबैंड को आधिकारिक तौर पर यूनिवर्सिटी में नहीं बुलाया रहा है. ये राजनीति करने के लिए बयान दिया गया है. नदीम अंसारी ने कहा कि स्वरा भास्कर ने सीएए/एनआरसी के दौरान देश के मुसलमानों को बरगलाने का काम किया था. 

Advertisement

पूर्व उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी

नदीम अंसारी ने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी ने किसी को एएमयू में आने का कोई न्योता नहीं दिया है. यूनिवर्सिटी क्यों किसी को न्योता भेजेगी? स्वरा भास्कर और फहाद ने शादी की है. ये उनका निजी मामला है. पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए ये बयान दिया था कि वह उनको शादी के बाद यूनिवर्सिटी में आने का न्योता दे रहे हैं. हम स्वरा भास्कर को एएमयू में नहीं आने देंगे.

नदीम अंसारी ने कहा कि सीएए/एनआरसी का बिल हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए था ही नहीं. भारत में बाहर से आकर जो लोग रह रहे हैं, ये बिल उनके लिए था. भारत में यहां के रहने वालों के लिए पहले से स्थिति ठीक होगी न कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए. स्वरा भास्कर जैसे लोग एंटी इंडियन रहे हैं. टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को हम एएमयू में नहीं घुसने देंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »