रामायण से जुड़ा है नोलन की द ओडिसी का कनेक्शन? मशहूर यूट्यूबर ने किया खुलासा

इंडिया में हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी का प्रीमियर रखा गया, जिसे कई सारे जाने-माने लोगों ने देखा. यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी वहीं थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर नोलन की पिक्चर से जुड़ा बड़ा हिंट दिया.

Advertisement
द ओडिसी की हो रही चर्चा (Photo: Screengrab/Getty Images) द ओडिसी की हो रही चर्चा (Photo: Screengrab/Getty Images)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी अब बस कुछ ही दिनों में वर्ल्डवाइड रिलीज हो जाएगी. इस बीच वो और उनकी फिल्म के एक्टर्स मैट डेमन और टॉम हॉलैंड इंडिया आए, जहां नोलन ने अपनी पिक्चर की स्पेशल स्क्रीनिंंग का आयोजन किया. इस प्रीमियर में कई लोग शामिल हुए जिन्होंने डायरेक्टर से मुलाकात की. यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी द ओडिसी देखने पहुंचे थे, जिसे देखकर वो तारीफ करते नहीं थके. 

Advertisement

नोलन की फिल्म में 'रामायण'?

आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया के जरिए द ओडिसी का रिव्यू दिया. उनकी बातें सुनकर जो लोग क्रिस्टोफर नोलन के फैन हैं, वो बड़े खुश हुए. इस बीच फिल्म को लेकर भी कुछ लोगों ने इंटरनेट पर कई सारी बातें लिखीं. कई लोगों ने कहा है कि द ओडिसी में रामायण के रेफरेंस हैं. पिक्चर के क्लाइमैक्स में नोलन ने भारत की सबसे पौराणिक गाथा से जुड़ा एक सीन डाला है, जो देखने में काफी भव्य होगा. अब ऐसा सचमुच है या नहीं, इसका खुलासा यूट्यूबर ने खुद किया है. 

एक यूजर ने आशीष से पूछा कि क्या ओडिसी के क्लाइमैक्स में रामायण के रेफरेंस हैं? तो इसपर उन्होंने कहा- हां बिल्कुल है, मुझे 100% यकीन है कि वो सीन रामायण से प्रेरित होकर डाला गया है. जब वो सीन आया था, मेरे तो रौंगटे खड़े हो गए थे. हालांकि आशीष ने ये कंफर्म नहीं किया है कि ये रेफरेंस रणबीर की रामायण से है या रामायण की कहानी. 

Advertisement

बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि रणबीर वाली रामायण बनाने वाले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, द ओडिसी के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को अपनी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में जोड़ना चाहते हैं. रामायण फिल्म IMAX में शूट हुई है, और नोलन से बेहतर IMAX को कोई नहीं समझ सकता है. उनकी अधिकतर फिल्में इसी फॉर्मेट में शूट होती है. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती. 

क्रिस्टोफर नोलन और नमित मल्होत्रा ने साथ में कई कारनामे भी किए हैं. नमित की वीएफएक्स कंपनी DNEG ने नोलन की कई पिक्चरों में काम किया है. इसके लिए वो कई सारे ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »