नवाजुद्दीन संग इंटीमेट सीन में अनकंफर्टेबल हुई एक्ट्रेस, डायरेक्टर ने की बदतमीजी, छोड़ी फिल्म

चित्रांगदा सिंह पर फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के दौरान डायरेक्टर कुशान नंदी ने जबरन इंटीमेट सीन शूट करने का दबाव बनाया था नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन में असहज महसूस करने पर चित्रांगदा ने फिल्म छोड़ दी थी.

Advertisement
Chitraganda singh-Nawazuddin siddiqui (Photo: Instagram @chitrangda/nawazuddin._siddiqui) Chitraganda singh-Nawazuddin siddiqui (Photo: Instagram @chitrangda/nawazuddin._siddiqui)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस हीरोइनों में शुमार चित्रांगदा सिंह ने हर फिल्म में अपने काम को साबित किया है. लेकिन मूवी बाबूमोशाय बंदूकबाद उनके करियर की उन फिल्मों में शुमार रही, जिसे करते हुए उनका एक्सपीरियंस एकदम खराब रहा. सेट पर बात इतनी बिगड़ी कि चित्रांगदा को ये फिल्म छोड़नी पड़ी थी.

चित्रांगदा ने छोड़ी थी फिल्म
चित्रांगदा संग हुई इस घटना का जिक्र सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में किया है. उन्होंने बताया कैसे एक्ट्रेस संग सेट पर डायरेक्टर ने बदतमीजी की थी. वो कहती हैं- चित्रांगदा फिल्म बंदूकबाज में नवाजुद्दीन के साथ शूट कर रही थीं. उन्हें मूवी में नवाज संग इंटीमेट होना पड़ा था. उन्हें kiss करना पड़ा था. नवाजुद्दीन और चित्रांगदा को बेड पर इंटीमेट सीन करने थे. लेकिन चित्रांगदा वो सीन नहीं कर पा रही थीं. वो बोल्ड हैं. तलाकशुदा हैं. एक बच्चे की मां हैं. इसलिए ऐसा नहीं था कि उन्होंने दुनिया नहीं देखी है. सोचिए वो सीन कितने अनकंफर्टेबल होंगे कि चित्रांगदा इंटीमेट सीन को नहीं कर पाईं. फाइनली डायरेक्टर को गुस्सा आया. वो पूरे क्रू मेंबर के सामने चिल्लाने लगा- ऐ चल, हीरो के ऊपर चढ़ जा. ये बात सुनकर चित्रांगदा शॉक्ड हो गईं. उन्होंने तुरंत मूवी छोड़ दी थी. 

Advertisement

चित्रांगदा का छलका था दर्द
चित्रांगदा ने खुद अपने इंटरव्यू में इस बुरे एक्सपीरियंस का खुलासा किया था. चित्रांगदा ने कहा था कि उनके और नवाजुद्दीन के बीच इंटीमेट सीन्स शूट हो चुके थे. लेकिन डायरेक्टर कुशान नंदी संतुष्ट नहीं थे. वो किसिंग सीन को 7 सेकंड और लंबा करना चाहते थे. फिर से सीन शूट करने की डिमांड करने लगे. उनसे कहने लगे कि उन्हें सीन में नवाज के ऊपर बैठना चाहिए. जबरन इंटीमेट सीन शूट करने का दबाव बनाया. उनके साथ गालीगलौच की. इस हरकत से तंग आकर उन्होंने बीच में मूवी छोड़ दी थी. चित्रांगदा के मूवी छोड़ने के बाद बिदिता दाग को नवाजुद्दीन के अपोजिट कास्ट किया गया था. 

चित्रांगदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कम फिल्में करती हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है, इसमें वो सलमान खान संग नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था. सलमान और चित्रांगदा की ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »