कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर जाने से पहले पहुंचे चर्च

सीने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस अब डिस्चार्ज हो गए हैं. घर जाने से पहले वह चर्च पहुंचे और जीसस का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement
चर्च पहुंचे बॉस्को मार्टिस (Photo: Instagram @boscomartis) चर्च पहुंचे बॉस्को मार्टिस (Photo: Instagram @boscomartis)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए बॉस्को अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. खास बात ये रही कि घर लौटने से पहले वह सीधे चर्च पहुंचे और शुक्रिया अदा किया.

चर्च पहुंचकर लिया आशीर्वाद

बॉस्को ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह चर्च के बाहर हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा- घर जाने से पहले मदर के दर पर जाकर धन्यवाद की प्रार्थना किए बिना नहीं जा सकता था. 

Advertisement

'मुझे खुशी है कि अब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मैं ठीक हूं और तेजी से रिकवर कर रहा हूं. मेरे परिवार, दोस्तों, फैंस और उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे लिए दुआ की और इतना प्यार दिया. भगवान आप सभी का भला करें.'

सीने में तकलीफ के बाद हुए थे भर्ती

बॉस्को मार्टिस को पिछले हफ्ते लगातार व्यस्त कामकाज के बीच सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी.

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके कई मेडिकल टेस्ट और स्कैन किए गए. शुरुआती रिपोर्ट्स सामान्य आई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा. अब उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement

फैंस ने ली राहत की सांस

जैसे ही बॉस्को ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की, फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने राहत की सांस ली. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.

बॉस्को मार्टिस बॉलीवुड की मशहूर 'बॉस्को-सीजर' जोड़ी का हिस्सा हैं. उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', '3 इडियट्स', 'स्वदेस', 'जब वी मेट' और 'क्वीन' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है. 'सेनोरिटा' गाने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है.

फिलहाल बॉस्को घर पर आराम कर रहे हैं और धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं. उनके फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से अपने शानदार डांस मूव्स और कोरियोग्राफी से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »