अक्षय की केसरी से बिगड़ा था 'बंटवारा 1947' डायरेक्टर का खेल! झेला भारी नुकसान, छलका दर्द

राजकुमार संतोषी का कहना है कि उन्होंने सारागढ़ी की लड़ाई पर एक फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जो अक्षय कुमार और करण जौहर की वजह से नहीं बन सकी. उन्हें मजबूर होकर अपनी फिल्म बंद करनी पड़ी थी. लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
राजकुमार संतोषी की अटकी फिल्म (Photo: PTI/Prime Video) राजकुमार संतोषी की अटकी फिल्म (Photo: PTI/Prime Video)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार साल 2019 में केसरी नाम की एक फिल्म लाए थे, जो सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी. करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को कई लोगों ने पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर ये सफल भी रही. अक्षय के काम की जमकर तारीफ हुई. मगर ये इकलौती फिल्म नहीं थी, जो सारागढ़ी की लड़ाई पर उस वक्त बन रही थी. 

Advertisement

एक्टर रणदीप हुड्डा भी इसी कहानी पर एक फिल्म ला रहे थे, जिसे बंटवारा 1947 बनाने वाले राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करने वाले थे. इस फिल्म की तैयारी भी शुरू हो गई थी, लेकिन फिर फिल्म बननी अचानक बंद हो गई. हाल ही में राजकुमार संतोषी ने बताया कि उन्होंने इस कहानी पर फिल्म बनाने की शुरुआत, अक्षय की फिल्म केसरी से भी पहले कर दी थी. मगर उन्हें अपना प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा. 

सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही थी दो फिल्में

PVK यूट्यूब चैनल पर राजकुमार संतोषी ने कहा कि साल 2014 में शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो बनाने के बाद, वो एक फिल्म बना रहे थे जो किसी कारण बंद हुई. फिर उन्होंने सारागढ़ी की लड़ाई पर फिल्म बनाने की शुरुआत की. डायरेक्टर ने कहा- मैं उस फिल्म पर बड़ी मेहनत कर रहा था, काफी रीसर्च भी की. उस फिल्म में मेरा काफी वक्त चला गया था, मगर फिर फिल्म केसरी बन गई. हम 20 दिन की शूटिंग तक कर चुके थे, लेकिन इंडस्ट्री ऐसी है...मेरे साथ भगत सिंह जैसा हाल हुआ. 

Advertisement

राजकुमार संतोषी ने बताया कि मैं इस प्रोजेक्ट के ना बनने से दुखी हूं. हम इतनी असल-ईमानदार फिल्म बनाना चाह रहे थे, हमने जिस तरह उसका ऑडिशन किया. ऐसे सिख एक्टर्स चुने जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी बाल या दाढ़ी नहीं कटाई. फिर उन्हें तैयार किया था. राजस्थान के गंगानगर में हमने 20 दिन शूटिंग की. रणदीप हुड्डा कमाल का एक्टर और इंसान है. वो बिल्कुल सरदार के गेटअप में ढल चुका था. 

केसरी बनने से नाराज राजकुमार संतोषी?

बंटवारा 1947 के डायरेक्टर ने आगे इंडस्ट्री की एकता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा- हम सभी एक ही साथ इंडस्ट्री में काम करते हैं, मगर करण जौहर और अक्षय कुमार ने वो केसरी फिल्म बना दी. कम के कम पूछ लेना चाहिए था, भई एक ही इंडस्ट्री है...परिवार की तरह है. अगर हम बना रहे हैं तो भई हम ना बनाएं.

'जब उन लोगों ने बनाई, तब ओटीटी और सेटलाइट वाले जिनसे हम बात कर रहे थे उन सभी ने अपना हाथ पीछे खींच लिए. क्योंकि इंडस्ट्री में अक्षय कुमार बड़ा स्टार है, करण जौहर बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं. वो लोग जानते थे कि ये लोग जल्दी फिल्म बनाकर रिलीज कर देंगे. हमारा बिजनेस नहीं होगा, इसलिए उन्होंने हमसे डील नहीं की और मेरी पिक्चर अटक गई.'

Advertisement

बात करें राजकुमार संतोषी की, तो रणबीर कपूर की अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म के बाद उन्होंने ऐसी कोई खास फिल्म नहीं बनाई है, जो बॉक्स ऑफिस पर चली हो. उनकी हाल ही में आई बंटवारा 1947 भी इमरान हाशमी की आवारापन 2 के सामने स्ट्रगल कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »