'60 साल के एक्टर्स सिक्स पैक एब्स दिखा रहे', अविनाश तिवारी ने शाहरुख-सलमान पर तंज कसा?

अविनाश तिवारी, जिन्हें 'लैला-मजनूं' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड पर बात कर रहे हैं.

Advertisement
अविनाश तिवारी ने क्या कहा? (Photo: YT/T-Series) अविनाश तिवारी ने क्या कहा? (Photo: YT/T-Series)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान इस समय 60 साल की उम्र में पहुंच गए हैं. इसके बावजूद दोनों एक्टर न सिर्फ फिल्में कर रहे हैं बल्कि दोनों ने अपनी फिटनेस भी अच्छे से मेंटेंन कर रखी है. शाहरुख का जब मन होता है, वो सिक्स पैक एब्स बना लेते हैं. जबकि सलमान खान अक्सर जिम से अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. इस बीच एक्टर अविनाश तिवारी का एक बयान वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल लैला-मजनूं और O Romeo जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अविनाश तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म  'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर चर्चा में है. जो आज यानी 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. उनका पुराना स्टेटमेंट भी इस बीच वायरल हो गया.

अविनाश का बॉलीवुड पर हमला
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अविनाश ने कहा कि बॉलीवुड में फिजिकल इमेज पर हद से ज्यादा ध्यान दिया जाता है. वो इस फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन से सहमत नहीं है. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए इस चीज पर बात की. एक्टर ने कहा, 'किसी और इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता कि 60 साल के एक्टर्स सिक्स-पैक एब्स बनाकर घूमें. हॉलीवुड में भी नहीं. आर्नोल्ड श्वार्जनेगर या सिल्वेस्टर स्टैलॉन भी ऐसा नहीं करते. साउथ इंडस्ट्री में भी हर सिक्स-पैक दिखाने पर जोर नहीं होता. फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही क्यों? यहां स्किल और क्राफ्ट की कद्र क्यों नहीं की जाती?'

Advertisement

क्या शाहरुख और सलमान पर कसा तंज?
अविनाश ने यहां किसी का नाम नहीं लिया. मगर लोगों का मानना है कि उन्होंने ये बात सलमान और शाहरुख खान के लिए कही है. क्योंकि दोनों ही एक्टर्स न सिर्फ एक्शन फिल्में कर रहे हैं बल्कि इस दौरान वो सिक्स पैक एब्स के साथ भी नजर आते हैं.

अविनाश ने इस बात पर भी जोर दिया कि बाकी इंडस्ट्री में लोगों के टैलेंट और क्राफ्ट को प्रमोट किया जाता है. बॉलीवुड में ये कल्चर नहीं है. बॉलीवुड में कोई अपना शर्ट उतारता है, किसी लड़की का हाथ पकड़ता है और इसके बाद एक फोटो आती है. फिर अचानक उसकी फिल्म को लेकर हाइप बन जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement