असम बाढ़ पीड़ितो की मदद को आगे आए सलमान खान, भेजा खाना-पीने का साफ पानी

सुपरस्टार सलमान खान ने असम में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है. एक्टर के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया है कि उन्होंने अपने फैन क्लब के जरिए ये पहल शुरू की है.

Advertisement
सलमान पहुंचा रहे मदद (Photo: X/@BeingSalmanKhan) सलमान पहुंचा रहे मदद (Photo: X/@BeingSalmanKhan)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

भारत के नॉर्थ-ईस्ट में असम राज्य के अंदर मानसून इस समय कहर बनकर बरस रहा है. वहां कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं, जिससे जान-मान का बहुत नुकसान हुआ है. इस आपदा में कई लोगों को राहत और बचाव के लिए जगह-जगह से मदद भेजी जा रही है. इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी जुड़ चुके हैं. 

Advertisement

मदद के लिए आगे आए सलमान

इंडिया टुडे/आजतक को सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि सुपरस्टार ने असम में मौजूद अपने एक फैन क्लब से हाथ मिलाया है, जिनके साथ मिलकर वो बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद पहुंचाने का काम करेंगे. ये मदद उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए पहुंचाई जा रही है. इस पहल की शुरुआत रेडी-टू-ईट वाले फूड पैकेट बांटने से हुई है. इन पैकेटों में बिस्कुट, गुड़, मुरमुरे और ब्रेड जैसी खाने-पीने की चीजें शामिल हैं. 

खाने के अलावा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, पीने का साफ पानी, सैनिटरी पैड और मच्छर भगाने वाली दवाएं भी दी जाएंगी. आने वाले दिनों में राशन किट बांटने की भी प्लानिंग है. इसके साथ ही उनकी टीम स्कूलों और अस्पतालों जैसी जरूरी सुविधाओं के दोबारा निर्माण में भी मदद करेगी. 

कई कामों में सलमान दिखे एक्टिव

Advertisement

सलमान खान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए इससे पहले भी कई बार पीड़ित लोगों की मदद की है. पिछले साल पंजाब के भी कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई थी, जिससे कई लोगों की फसल और घर उजड़ गए थे. तब भी सलमान मदद के लिए आगे आए थे.

उन्होंने उस वक्त पंजाब के फिरोजपुर और हुसैनीवाला बॉर्डर पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू बोट भेजी थीं. साथ ही, लंबे समय के पुनर्वास और गांवों को गोद लेकर उनके विकास की योजना भी बनाई थी. इसके अलावा कोविड-19 में भी सलमान ने अनाज, राशन किट्स, और कई लोगों को आर्थिक तौर पर मदद की थी. 

बीइंग ह्यूमन से सलमान खान ने अभी तक करोड़ों लोगों की मदद कर चुके हैं, और शायद आगे भी करते नजर आएंगे. बात करें उनके वर्क फ्रंट की, तो उनकी जल्द दो फिल्में आने वाली हैं- मातृभूमि और अनटाइटल्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म. जहां तक बात रही मातृभूमि की, तो इसे इसी साल रिलीज करने की बात कही जा रही है मगर कोई रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई. वहीं उनकी अनटाइटल्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसे वो तेलुगू फिल्ममेकर वामसी पैद्दिपल्ली के साथ बना रहे हैं उसकी फिलहाल शूटिंग जारी है. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »