अनुष्का शर्मा ने बहाया पसीना, शेयर की पोस्ट वर्कआउट सेल्फी

जून के महीने से विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा लंदन में रह रही थीं. अब लगता है कि एक्ट्रेस दुबई के बाद मुंबई वापस लौट चुकी हैं. एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुद की एक सेल्फी शेयर की है जो वर्कआउट करने के बाद की है. इस फोटो में अनुष्का पसीने में भरी नजर आ रही हैं. फैन्स को उनकी यह सेल्फी काफी इंस्पायर कर रही है.

Advertisement
अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST
  • अनुष्का ने शेयर की सेल्फी
  • जिम में बहाया खूब पसीना
  • एक्ट्रेस की फोटो हुई वायरल

जून के महीने से विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा लंदन में रह रही थीं. अब लगता है कि एक्ट्रेस दुबई के बाद मुंबई वापस लौट चुकी हैं. एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुद की एक सेल्फी शेयर की है, जो वर्कआउट करने के बाद की है. इस फोटो में अनुष्का पसीने में भरी नजर आ रही हैं. फैन्स को उनकी यह सेल्फी काफी इंस्पायर कर रही है. 

Advertisement

अनुष्का की फोटो वायरल
फोटो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का ने नियॉन कलर का टॉप पहना हुआ है. विराट कोहली संग अनुष्का तीन महीने लंदन में रहीं. वहीं, इन्होंने बेटी वामिका के छह महीने की पूरी होने का भी सेलिब्रेशन किया था. इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, "इनकी एक मुस्कुराहट हमारी पूरी दुनिया बदल देती है. उम्मीद करती हूं कि जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, हम उसे कायम रख सकें, मेरी छोटी बेटी. हम तीनों को छह महीने पूरे होने की बधाई."

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, दोनों ही वामिका की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पीछे हटते हैं. वामिका का चेहरा कपल ने नहीं दिखाया है, लेकिन पीछे से उनकी कई तस्वीरें वह शेयर करते नजर आते हैं. बेटी को गोद में लेकर घूमते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लंदन की सड़कों पर कई बार स्पॉट किया गया था. 

Advertisement

डोसा खाकर अनुष्का शर्मा ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, शेयर की फोटो

कपल ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था. लॉकडाउन फेज में कपल ने साथ में काफी वक्त बिताया. वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल के महीने में शूटिंग शुरू कर दी है. अभिनेत्री की दो फिल्में लाइन में हैं. वह कानेडा, नवदीप सिंह निर्देशित और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी. उन्हें पिछली बार सिल्वर स्क्रीन पर 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »