IPL टीम की मालकिन से होगी सिंगर की शादी, रिश्तेदार ने किया कंफर्म, रजनीकांत की बनेगी बहू?

अनिरुद्ध रविचंदर की शादी होने वाली है, ये बात उनके अंकल एक्टर वाई. जी. महेंद्र ने कंफर्म कर दी है. सिंगर-कंपोजर को लेकर काफी समय से चर्चा भी है कि वो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को डेट कर रहे हैं.

Advertisement
अनिरुद्ध की होगी शादी! (Photo: Social Media) अनिरुद्ध की होगी शादी! (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

तमिल सिनेमा और बॉलीवुड की फिल्मों में अपने म्यूजिक से आग लगाने वाले कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी शादी की खबरें कंफर्म हो चुकी हैं. अनिरुद्ध के अंकल एक्टर वाई. जी. महेंद्र ने उनकी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी होनी तय है, ऐसी घोषणा कर डाली है. 

कंफर्म हुई अनिरुद्ध की शादी

Advertisement

अनिरुद्ध और काव्या मारन के रिश्ते की चर्चा काफी समय से चल रही थी. दोनों को लेकर अफवाहें उड़ती रहती थीं कि उनका रिलेशनशिप चल रहा है, और वो जल्द शादी करने वाले हैं. हालांकि अनिरुद्ध ने अक्सर इन बातों को खारिज किया. मगर अब उनके रिश्तेदार ने खुद सामने से कंपोजर के रिश्ते का खुलासा कर दिया.

वाई. जी. महेंद्र ने अपने भतीजे की शादी को लेकर KPTV इंटरव्यू में कहा- वो बहुत सॉफ्ट लड़का है. अभी उसकी शादी की तैयारियां भी चल रही हैं. एक्टर ने अनिरुद्ध को शादी की बधाई देते हुए आगे कहा, 'मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं. वो बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है.' वाई. जी. महेंद्र ने बताया कि उन्हें परिवार के लोगों से इस शादी की पुष्टि मिली है. उन्होंने उन अफवाहों पर भी बात की, जिसमें अनिरुद्ध और काव्या मारन के रिश्ते को खारिज किया गया. उन्होंने कहा- जितनी जानकारी मुझे मिली है, उसके हिसाब से ये तय है कि दोनों शादी करने जा रहे है. 

Advertisement

अनिरुद्ध के अंकल ने होने वाली बहू काव्या मारन के बारे में भी कुछ बातें कहीं. उन्होंने उनकी तारीफ में कहा- वो कोई आम लड़की नहीं है. उसमें इतनी बड़ी टीम (SRH) को संभालने की काबिलियत है. उसे अपने पिता से बिजनेस की समझ विरासत में मिली है. दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है. अगर दोनों साथ आएं, तो म्यूजिक के कारोबार में भी बड़ा नाम कमा सकते हैं. 

अनिरुद्ध की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं. काव्या और उनका रिश्ता काफी समय से चल रहा था, जिसपर अब जाकर मुहर लगने वाली है. हालांकि अभी तक अनिरुद्ध या काव्या, दोनों में से किसी ने अपनी शादी की खबर पर रिएक्ट नहीं किया है. 

अनिरुद्ध और रजनीकांत का क्या है रिश्ता?

वैसे अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के सुपरस्टार एक्टर रवि राघवेंद्र के बेटे हैं. उनकी मां लक्ष्मी एक क्लासिकल डांसर हैं. अनिरुद्ध रजनीकांत के रिश्तेदार हैं. तमिल सुपरस्टार की पत्नी लता, रिश्ते में कंपोजर की मौसी लगती हैं. इस नाते से रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के मौसा लगे. अनिरुद्ध ने रजनीकांत की कई फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है.

वहीं कमल हासन, जूनियर एनटीआर, थलपति विजय, अल्लू अर्जुन, लोकेश कनगराज और यहां तक कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का भी उन्होंने म्यूजिक दिया. अनिरुद्ध अपने गानों की वजह से सोशल मीडिया रील्स पर छाए रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »