Ananya Panday Dating Aarav Bhatia: विदेशी मॉडल से टूटा रिश्ता, अब अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? दिवाली पार्टी के बाद शुरू हुई चर्चा

अनन्या पांडे ने दिवाली पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ फोटो शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू किया. कइयों का कहना है कि वो उन्हें डेट कर रही हैं. अनन्या की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में आई है.

Advertisement
क्या है अनन्या और आरव के रिश्ते का सच? (Photo: ITGD) क्या है अनन्या और आरव के रिश्ते का सच? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में आई है. दो दिन पहले सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर शानदार दिवाली पार्टी हुई थी, जहां अनन्या को अक्षय कुमार के बेटे आरव संग देखा गया. एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो काफी वायरल हुई. 

एक साथ दिखे अनन्या-आरव

Advertisement

अनन्या पांडे की फोटो पर चर्चा इसलिए भी शुरू हुई क्योंकि उन्होंने उसमें आरव के लिए 'माई हार्ट' लिखा हुआ था, और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब लग रहे थे. यूजर्स का मानना है कि अनन्या अब अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रही हैं. दिवाली पार्टी से पहले अनन्या और आरव विदेश में साथ छुट्टियां मनाते हुए भी नजर आए थे. एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी. हालांकि उनके बीच क्या रिश्ता है, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती. 

वैसे अनन्या और आरव के बीच उम्र में चार साल का फासला है. एक्ट्रेस के पिता चंकी पांडे और अक्षय कुमार इंडस्ट्री में काफी पुराने दोस्त रहे हैं. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. हाउसफुल फ्रैंचाइजी में आई हर फिल्म में दोनों साथ आए. ऐसे में अनन्या और आरव भी एक-दूसरे को बचपन से जानते होंगे. लेकिन उनकी डेटिंग की चर्चाओं ने फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका सा मचा दिया है. देखना है कि एक्ट्रेस अपनी डेटिंग की बातों पर क्या रिएक्ट करती हैं. 

Advertisement

कुछ समय पहले हुआ था ब्रेकअप

बता दें कि अनन्या पांडे का कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको संग ब्रेकअप हुआ था. वो एक विदेशी मॉडल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर एक्ट्रेस को दो साल तक डेट किया. हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. वॉकर के अलावा अनन्या ने कार्तिक आर्यन, ईशान खट्टर और आदित्य रॉय कपूर को भी कथित तौर पर डेट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »