अमिताभ बच्चन को अफसोस, बोले- श्वेता-अभिषेक को बचपन में दिया कम समय, इसका दुख हमेशा रहा

कौन बनेगा करोड़पति 13 के बीते एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब उनके बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा छोटे थे. तब वे उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए थे. इस बात का उन्हें आज तक मलाल है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन, श्वेता नंदा, अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन, श्वेता नंदा, अभिषेक बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • अमिताभ बच्चन को है इस बात का पछतावा
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 में किया खुलासा
  • केबीसी को होस्ट करते हैं अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बिग बी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं. बीते एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब उनके बच्चे अभिषेक और श्वेता छोटे थे. तब वे उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए थे. इस बात का उन्हें आज तक मलाल है.

Advertisement

अमिताभ बच्चन को है इस बात का अफसोस
अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब वे सुबह काम के लिए घर से निकलते थे तब उनके बच्चे सोए रहते थे और जब वे देर रात घर लौटते थे तब भी अभिषेक और श्वेता सोते हुए रहते थे. कंटेस्टेंट नम्रता शाह से बातचीत में बिग बी ने कहा- हम तो नौकरी कर रहे थे कोलकाता की किसी कंपनी में. जब फिल्म इंडस्ट्री में जाना चाहा और शुरू में जब फिल्म इंडस्ट्री में अप्लाई किया तो हम रिजेक्ट हो गए थे.


 

''फिर बाबूजी ने कहा कि अगर किसी घर में घुसना हो और सब तरफ से दरवाजा बंद हो तो दीवार फांदकर पहुंच जाना चाहिए. तो हम दीवार फांदकर पहुंच गए मुंबई.'' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें श्वेता और अभिषेक का बचपन मिस करने का अफसोस है.  बिग बी ने कहा- वो हमको हमेशा एक दुख रहा है कि सुबह जब जा रहे होते थे काम पर तो वो सो रहे होते थे. वापस आते तो फिर सो रहे होते. क्योंकि हम देर रात वापस आते थे. तो थोड़ा सा कष्ट हुआ लेकिन अब सब समझदार हो गए हैं. 

Advertisement


 

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से फैंस के बीच छाया हुआ है. अमिताभ बच्चन से अलावा इस शो को शाहरुख खान ने भी होस्ट किया था. लेकिन अमिताभ बच्चन जैसी छाप नहीं छोड़ पाए. केबीसी के होस्ट के तौर पर फैंस अमिताभ बच्चन को ही पसंद करते हैं. वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुडबाय जैसी फिल्में शामिल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »