मुंबई में बारिश से मची त्राहि-त्राहि, बोले अम‍िताभ, शेयर किया मजेदार Video

सोमवार को मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे राज्य भर में सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया. जो इस वक्त वायरल है.

Advertisement
मुंबई की बारिश पर बोले अमिताभ (Photo: X/@SrBachchan) मुंबई की बारिश पर बोले अमिताभ (Photo: X/@SrBachchan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

मुंबई में इन दिनों मानसूनी आफत ने पैर पसार रखे हैं. आसमां से बरसती आफत के चलते मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और जगह-जगह जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर भी मुंबई की बारिश छाई हुई है, जहां आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement

तेज बारिश के बीच सड़क पर पौधों को पानी दिए जाने के इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने चुटीले अंदाज में रिएक्ट किया है. 

बिग बी का मजेदार पोस्ट और अनोखा रिएक्शन
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ मूसलाधार बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद सड़क के डिवाइडर पर चल रहा एक पानी का टैंकर पौधों को पानी पिलाने में जुटा हुआ है. इस अजीबोगरीब नजारे को देख बिग बी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'तब त्राहि त्राहि मची हुई थी; अब त्राहि त्राहि मची हुई है.'

Advertisement

वीडियो मुंबई का नहीं, पुणे का निकला
बिग बी के इस पोस्ट के बाद जहां सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे थे, वहीं इस वीडियो को लेकर एक बड़ा खुलासा भी सामने आया. दरअसल, जिसे लोग मुंबई की बारिश का नजारा समझ रहे थे, वह असल में मुंबई का नहीं बल्कि पुणे का वीडियो है. पिछले कुछ दिनों से यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा था, जिसे अब अमिताभ बच्चन ने भी अपने अंदाज में शेयर किया है.

बारिश में पौधों को पानी देने की क्या है असली सच्चाई?
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोग प्रशासन का मजाक उड़ाने लगे, तब जाकर इस पूरे मामले का सच सामने आया. इस पर पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवाटे ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि जिस सड़क और डिवाइडर का यह वीडियो है, उसकी देखरेख की जिम्मेदारी पुणे नगर निगम की नहीं, बल्कि पुणे मेट्रो की है.

मेट्रो ब्रिज के कारण नहीं पहुंचता बारिश का पानी
अधिकारी ने इसके पीछे का तकनीकी कारण समझाते हुए बताया कि डिवाइडर के ठीक ऊपर एलिवेटेड मेट्रो का पुल (बनाया गया ट्रैक) मौजूद है. इस भारी-भरकम कंक्रीट के पुल की वजह से तेज बारिश का पानी सीधे नीचे डिवाइडर पर लगे पौधों तक पहुंच ही नहीं पाता है. ऊपर छत होने के कारण पौधे सूखे रह जाते हैं, इसलिए बारिश के मौसम में भी इन पौधों को जिंदा रखने और बचाने के लिए टैंकर के जरिए अलग से पानी देना बेहद जरूरी हो जाता है. यही वजह थी कि तेज बरसात में भी टैंकर चालक अपनी ड्यूटी निभा रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »