बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सह-कलाकार और दोस्त नाना पाटेकर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है. नाना पाटेकर के निधन के अगले दिन अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियोज की एक सीरीज शेयर की, जिसमें दोनों की लगभग 30 साल पुरानी दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ते की झलक दिखाई गई है.
अमिताभ को आई नाना की याद
शुक्रवार शाम 83 साल के अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके और नाना पाटेकर के कई पुराने वीडियोज शामिल हैं. इस पोस्ट में नाना पाटेकर के कुछ इंटरव्यू भी हैं, जिनमें वो अमिताभ बच्चन के बारे में बात कर रहे हैं.
एक वीडियो में दोनों एक्टर्स 1999 की फिल्म ‘कोहराम’ के मुहूर्त पर नजर आए. इस वीडियो में अमिताभ और नाना स्टेज पर थे, तभी जैकी श्रॉफ भी उनके पास आए. तीनों एक्टर्स के बीच मस्ती भरी बातचीत होती दिखी, जबकि अमिताभ फोन पर बात कर रहे थे. इसके अलावा पोस्ट में दोनों की हालिया मुलाकात के वीडियो भी हैं, जब नाना 2024 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए थे.
अमिताभ की इस सोशल मीडिया पोस्ट में कोई लंबा कैप्शन नहीं था, लेकिन उसमें उनके दुख की गहराई साफ झलक रही थी.
‘बेजुबान हूं’
पुराने वीडियोज के अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी दोस्त खोने का गम बयां किया. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- स्तब्ध! हर दूसरे दिन उनका और हमारा संपर्क मैसेज के जरिए रहता था. आज उनका मैसेज नहीं आया. यानी उन्होंने कहा कि वो अब भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं.
इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्टेज पर अमिताभ ने अपने पुराने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, ईमानदारी और समाज सेवा के लिए उनके जुनून की तारीफ की थी.
नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को 75 साल की उम्र में गोवा में उनके घर पर हुआ. उनका जाना पूरे देश के लिए बड़ी झति है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क