'इतना हल्का नहीं कि हवा से हिल जाऊं...', पठान विवाद के बीच सामने आया शाहरुख का पुराना बयान

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' काफी विवादों में आ चुकी है. 'बेशर्म रंग' गाने के लिए 'पठान' के बॉयकॉट की मांग की जा रही है. इस पूरे विवाद के बीच शाहरुख का एक पुराना बयान चर्चा में आ गया है. शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में बॉयकॉट ट्रेंड चलाने वालों पर जोरदार बात कही थी.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

Pathaan Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही बायकॉट ट्रेंड की चपेट में आ गई है. फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी और शाहरुख संग उनके रोमांस पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं. पठान पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बीच अब शाहरुख खान का एक पुराना बयान चर्चा में लौट आया है. 

Advertisement

शाहरुख को बायकॉट ट्रेंड से नहीं पड़ता फर्क

एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान बॉलीवुड को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए नजर आए थे. शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा था कि वो इतने हल्के नहीं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं. 

एक टीवी इंटरव्यू में शाहरुख से पूछा गया- आपको लगता है कि सोशल बायकॉट से आप लोगों का नुकसान होता है? इसपर शाहरुख खान ने जो जवाब दिया, उसे जानने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे. शाहरुख ने कहा- बड़बोला नहीं बोलना यार. लेकिन हवा से थोड़ी ना हिलने वाला हूं मैं. हवा से झाड़ियां हिलती हैं. वो लोग जिन्होंने बायकॉट किया, वो काफी खुश होंगे और वो भी हमारी वजह से खुश हैं.

शाहरुख ने आगे कहा- लेकिन इस देश भारत में जितना प्यार मुझे किया जाता है, मैं ये डंके की चोट पर बोल सकता हूं कि बहुत कम लोगों को किया गया है. और वो प्यार एक बात या दो चीजों से कम नहीं होता. वो फर्क लोग समझते हैं. 

Advertisement

25 जनवरी को रिलीज होगी पठान

शाहरुख के इस इंटरव्यू के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर फिर से शेयर किए जाने लगे हैं.  फैंस उनकी इस बात को काफी पसंद कर रहे हैं और अपने सुपरस्टार को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं. शाहरुख के इस स्टेटमेंट से इतना तो साफ है कि उन्हें बायकॉट ट्रेंड से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि किंग खान को अपने फैंस पर पूरा भरोसा है. 

पठान की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म की रिलीज से करीब महीनेभर पहले ही इसपर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग कई लोगों को बिल्कुल नहीं भा रहा है. गाने में दीपिका के केसरी रंग की बिकिनी पहनने को कई लोग भगवा रंग का अपमान बता रहे हैं. वहीं, अब उलेमा बोर्ड के लोगों ने भी फिल्म पर नाराजगी जताई है. धार्मिक संगठनों के लोग शाहरुख और दीपिका की पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं. अब देखते हैं पठान की रिलीज के बाद शाहरुख के कॉन्फिडेंस की जीत होती है या फिर बायकॉट ट्रेंड का असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »