जब सलमान खान संग चहकती दिखीं अमीषा पटेल, मनाया जन्मदिन का जश्न, शेयर की अनसीन फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी फोटो शेयर की. जिसमें वो बॉलीवुस के सुल्तान सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अब ये काफी वायरल है.

Advertisement
सलमान खान के साथ अमीषा (Photo: Instagram/ameeshapatel9) सलमान खान के साथ अमीषा (Photo: Instagram/ameeshapatel9)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

बॉलीवुड की 'सकीना' यानी अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादों को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम परिवार के साथ कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस पुराने दिनों में खो गए हैं.

ये तस्वीरें लॉस एंजिल्स, अमेरिका की हैं, जहां एक वर्ल्ड टूर के दौरान अमीषा ने बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया था. इन तस्वीरों में दोनों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग और मस्ती साफ नजर आ रही है.

Advertisement

सलमान के साथ अमीषा
अमीषा पटेल की शेयर की गई पहली फोटो में वह सलमान खान के बिल्कुल बगल में खड़ी हैं. जहां अमीषा के चेहरे पर अपने जन्मदिन की खुशी और एक प्यारी सी मुस्कान है, वहीं सलमान खान हमेशा की तरह अपने शरारती और कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं.

इस खास मौके पर उनके साथ कुछ और दोस्त और करीबी लोग भी मौजूद थे. सभी की मौजूदगी में एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. 

वहीं एक्ट्रेस की शेयर की गई दूसरी फोटो और भी ज्यादा दिलचस्प है. जिसमें सलमान खान झुककर अमीषा के कान में कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन में लिखा कि यह उनके वर्ल्ड टूर के दौरान लॉस एंजिल्स में बिताया गया सबसे प्यारा समय था. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने लिखा, 'सलमान खान के साथ जन्मदिन का सबसे प्यारा केक काटा, और वह हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे थे.'

गदर 2 से छाईं एक्ट्रेस
अमीषा पटेल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हमराज', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.  लंबे समय के बाद वह एक बार फिर 'गदर 2' में 'सकीना' के अपने आइकॉनिक किरदार में बड़े पर्दे पर नजर आईं, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement