हेयर पैच लगाते हैं 52 साल के ऋतिक रोशन, अल्फा ने खोली पोल, वीड‍ियो देखकर फैन्स हुए अपसेट

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा थिएटर में रिलीज हो चुकी है. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी दिख रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन के कैमियो वाला सीन सामने आया. इसमें एक्टर के हेयरट्रांसप्लांट को साफ नोटिस किया गया, जिसपर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.

Advertisement
ऋतिक का कैमियो (Photo: X@JaikyYadav16) ऋतिक का कैमियो (Photo: X@JaikyYadav16)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

यश राज फिल्मस की नई स्पाई यूनिवर्स मूवी अल्फा थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसे क्रिटिक्स की तरफ से मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. फिल्म की लीड आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की तारीफ होती दिख रही है. वहीं विलेन बने बॉबी देओल एक बार फिर सभी को इंप्रेस करते नजर आए. 

अल्फा में ऋतिक का कैमियो

अल्फा फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी कैमियो है, जिसे ट्रेलर में ही रिवील कर दिया गया था. अब बस इंतजार था उनके सीन को फिल्म के अंदर एक्सपीरियंस करने का. अल्फा की रिलीज के बाद, सोशल मीडिया पर ऋतिक के कैमियो सीन्स हर तरफ वायरल हो गए. उनकी धांसू एंट्री वाला सीन सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. 

Advertisement

ऋतिक की एंट्री सीन का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो मॉन्क वाले कपड़े पहने हुए हैं. अगले ही मोमेंट वो लड़ाई के लिए खड़े हो जाते हैं, जिसमें उनका लुक रिवील होता है. इसी दौरान ऋतिक के बाल हवा में उड़ते हुए नजर आते हैं. फिर वो अपने अंदाज में दुश्मनों की पिटाई करते दिखते हैं. एक्टर का ये कूल एंट्री सीन लोगों को पसंद भी आ रहा है, मगर साथ ही साथ इसपर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. 

नकली हैं ऋतिक के बाल?

ऋतिक रोशन के बालों को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया है. उन्होंने इस सीन में एक्टर के हेयर ट्रांसप्लांट को नोटिस करते हुए लिखा- जब आपने हेयर ट्रांसप्लांट कराया हो तो कभी भी अपनी हेयरलाइन को इतना आगे नहीं खींचना चाहिए. ये कितना ज्यादा नकली लग रहा है. इस यूजर की बातें सुनकर कई लोगों ने ऋतिक को लेकर ये दावे किए हैं कि वो अपनी फिल्म में विग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये उनके असली बाल नहीं है. लेकिन जो उनके फैंस हैं, वो इस लुक पर ऋतिक का बचाव कर रहे हैं.

Advertisement

हालांकि ऋतिक रोशन ने अपने बालों के साथ क्या कराया है, ये पूरे यकीन के साथ कोई नहीं जानता. फिलहाल फिल्म अल्फा में उनका कैमियो सुर्खियां बटोर रहा है. उनकी पिछली फिल्म वॉर 2 भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. अब देखना है कि क्या जनता आलिया भट्ट की अल्फा को हिट होने का मौका देगी या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »