'भागम भाग 2' की तैयारी में जुटे अक्षय कुमार, गोविंदा-परेश रावल के साथ फिर करेंगे जमकर कॉमेडी

कई 'भागम भाग' फैन्स फिल्म का सीक्वल बनाने की डिमांड कर रहे थे. ताजा खबर ये है कि ऑलमोस्ट 20 साल बाद आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का सीक्वल बनने के दरवाजे खुल गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अक्षय, गोविंदा और परेश रावल फिर से साथ आने वाले हैं.

Advertisement
'भागम भाग' में अक्षय कुमार, गोविंदा परेश रावल 'भागम भाग' में अक्षय कुमार, गोविंदा परेश रावल

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

बॉलीवुड की कॉमेडी में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल तीन बहुत तगड़े नाम हैं. 2006 में जब ये तीनों प्रियदर्शन की फिल्म 'भागम भाग' में साथ आए, तो थिएटर्स में जमकर धमाल मचा. 'भागम भाग' बड़ी हिट तो साबित हुई ही, टीवी और मीम्स ने इस फिल्म को आइकॉनिक भी बना दिया.

इधर जब कई आइकॉनिक फिल्मों को फ्रैंचाइजी के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है, तो कई 'भागम भाग' फैन्स फिल्म का सीक्वल बनाने की डिमांड कर रहे थे. ताजा खबर ये है कि ऑलमोस्ट 20 साल बाद आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का सीक्वल बनने के दरवाजे खुल गए हैं. 

Advertisement

'भागम भाग' का सीक्वल प्लान कर रहे अक्षय कुमार 
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार अब परेश रावल और गोविंदा के साथ 'भागम भाग' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रोरिंग रिवर प्रोडक्शन्स की सरिता अश्विन वर्दे ने, शेमारू एंटरटेनमेंट से 'भागम भाग' के राइट्स खरीदे हैं और वो अक्षय के साथ इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं. सूत्र ने बताया, 'हेरा फेरी, भागम भाग और गरम मसाला अक्षय कुमार की तीन सबसे ख़ास फिल्में हैं. और उन्होंने पहले ही 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' के लिए फ्रैंचाइजी राइट्स सॉर्ट कर लिए हैं. नए राइटर्स के साथ सीक्वल अभी राइटिंग स्टेज पर है.' 

अक्षय अपने साथ 'भागम भाग' में नजर आए गोविंदा और परेश रावल के साथ फिर से काम करना चाहते हैं. 'सिनेमा जाने वाली ऑडियंस के लिए एक तगड़ी ट्रीट होगी. प्लान ये है कि ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की जाए जो इन तीनों के काम की विरासत के साथ न्याय कर सके. स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो चुका है और 'भागम भाग 2' के लिए एक आईडिया पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म के लिए अक्षय एक और प्रोड्यूसर के साथ हाथ मिलाएंगे और इसकी डिटेल्स अभी छुपा के रखी गई हैं.'  

Advertisement

अगले साल फ्लोर्स पर होगी 'भागम भाग 2'
अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से आगे बढ़ा तो 'भागम भाग 2' 2025 के अंत तक फ्लोर्स पर होगी और 2026 में ये फिल्म बड़े पर्दे पर नजर आएगी. स्क्रिप्टिंग पूरी होने के बाद डायरेक्टर के नाम पर फैसला लिया जाएगा. अक्षय कुमार की बात करें तो वो इस समय 'हाउसफुल 5' के लिए शूट कर रहे हैं. इसके साथ ही वो 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' में नजर आएंगे. अप्रैल 2025 में रिलीज होने के लिए अरशद वारसी के साथ उनकी फिल्म 'जॉली एल.एल.बी. 3' भी तैयार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »