गंगूबाई काठियावाड़ी से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है. सिर पर टोपी, व्हाइट पैंट-शर्ट और हल्के रंग का ब्लेजर पहने नजर आए अजय देवगन का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है. पोस्टर में अजय देवगन सलाम करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. फैन्स इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.
आलिया भट्टा का लुक भी हुआ आउट
अजय देवगन इस बार गंगूबाई काठियावाड़ी में अलग रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म से महिला डॉन बनी आलिया भट्ट् का लुक रिलीज किया था. और अब अजय देवगन का यह लुक देख फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
25 फरवरी को होगी रिलीज
कई बार फिल्म टलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने का पूरी तरह मन बना लिया है. प्रोडक्शन हाउस द्वारा बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज कर दिया जाएगा वहीं फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, फिल्म 25 फरवरी को रिलीज कर दी जाएगी.
अजय देवगन बनेंगे गुंडे
वहीं फिल्म में अजय देवगन एक गुंडे की भूमिका निभाने वाले हैं. जिन्हें अंत में गंगूबाई से प्यार हो जाता है. जब गंगूबाई उन्हें ट्रेड करना सिखाती हैं. क्राइम ड्रामा में, गंगूबाई को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में उभरती है.
aajtak.in