Cannes: ब्लू गाउन में ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक, वजन हुआ कम, खूबसूरती में लगे चार चांद

ऐश्वर्या राय ने हमेशा की तरह कान्स के रेड कारपेट पर धमाका किया है. मिडनाइट ब्लू गाउन में वो स्टनिंग लगीं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Advertisement
कान्स में ऐश्वर्या का स्टनिंग लुक (Photo: Reuters) कान्स में ऐश्वर्या का स्टनिंग लुक (Photo: Reuters)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सबको इंतजार था. बॉलीवुड ब्यूटी ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आ गया है. ड्रामैटिक इलैक्ट्रिक ब्लू स्कलप्टेड गाउन में वो स्टनिंग लगीं. ऐश्वर्या का ये लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. ग्लोइंग मेकअप और किलर स्माइल के साथ वो रेड कारपेट पर उतरीं.

कान्स में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन

Advertisement

डीवा का लुक देखकर फैंस का कहना है वो स्टनिंग लग रही हैं. किसी ने कहा- ऐश्वर्या हमेशा की तरह शानदार लग रही हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. ऐश्वर्या का पहले के मुकाबले वजन कम हुआ है. वो स्लिम लग रही हैं. कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर पोज में फोटोज क्लिक कराईं. वो पैप्स को स्माइल करते हुए हैंड वेव करती दिखीं. एक्ट्रेस ने रेड कारपेट पर फ्लाइंग Kiss दी. उन्होंने मुस्कुराते हुए हार्ट इमोजी भी बनाया.

उनके इस गाउन में बारीक सीक्वेंस का काम हुआ है. इसे अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है. एक्ट्रेस का ये गाउन काफी हैवी है. वीडियो में साफ देखने को मिलता है कि ऐश्वर्या को चलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है. एक्ट्रेस ने गाउन को सेम कलर के दुपट्टे के साथ टीमअप किया है. साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स और डायमंड नेकपीस, ईयरिंग्स के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को शानदार बनाया. 

Advertisement

ऐश्वर्या कान्स में साल 2002 से नजर आ रही हैं. तब से लेकर आज तक वो स्टनिंग ही लगी हैं. उन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर अपने लुक्स को फ्लॉन्ट कर इंडिया को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रेजेंट किया है. वो हर साल अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. तभी भी आज तक इंडिया की कई हसीनाएं कान्स के रेड कारपेट पर चली हैं. लेकिन ऐश्वर्या जैसी स्टार अपील किसी की नहीं दिखी. हर साल फैंस उनके लुक को देखने के लिए नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं. कान्स में ऐश्वर्या अपनी लाडली आराध्या को भी लेकर जाती हैं. इस साल भी वो बेटी को साथ लेकर गई हैं. 

आपको कैसा लगा ऐश्वर्या का ये लुक?
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement