35 साल पहले नहाते हुए बोल्ड बाथटब सीन से मचाई थी हलचल, एक्ट्रेस ने बताया कैसे हुआ शूट

दिग्गज एक्ट्रेस सोनम खान ने साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' के एक बोल्ड बाथटब सीन को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि मेकर्स चाहते थे कि वो बिना बॉडीसूट पहने सीन शूट करें, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था और स्किन कलर का फुल बॉडीसूट पहनकर ही बाथटब सीन दिया था.

Advertisement
सोनम खान ने बताया बाथटब सीन का सच (Photo: Screengrab) सोनम खान ने बताया बाथटब सीन का सच (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

एक्ट्रेस सोनम खान इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों संग हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में बोल्ड बाथटब सीन्स दिया था. उस वक्त उनके इस सीन की खूब चर्चा हुई थी. अब 35 साल बाद उन्होंने बाथटब सीन का वीडियो शेयर करके बताया कि आखिर इसे कैसे शूट किया गया था. 

सोनम खान ने खोले राज

Advertisement

सोनम खान ने खुलासा किया कि बाथटब सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने पूरे कपड़े पहने हुए थे. उन्होंने स्किन-कलर के फुल बॉडीसूट के बिना सीन शूट करने से साफ इनकार कर दिया था.

एक्ट्रेस सोनम खान ने फिल्म का एक थ्रोबैक वीडियो क्लिप 35 साल बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को इस सीन की मेकिंग की एक बिहाइंड द सीन्स झलक दिखाई. इस सीन में एक्ट्रेस एक बाथटब में नहाती हुई नजर आ रही हैं.

 

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 80 के दशक के आखिरी दिनों की एक पुरानी याद. ट्विस्ट कहानी में यह है कि हमाम (बाथटब) में मैं ही हूं. पूरी तरह से कपड़े पहने हुए. यकीन मानिए ये कॉस्ट्यूम है. मैंने स्किन-कलर लेगिंग्स और टॉप पहना हुआ है. तो प्लीज अपनी उन कल्पनाओं पर यहीं फुल स्टॉप लगा दीजिए. हमने यह पूरा सीन सिर्फ 1 घंटे में शूट कर लिया था. स्पीड-रन रिकॉर्ड.

Advertisement

'कोई 'अजूबा' वाली फैंटेसी बनाने की इजाजत नहीं है और वो मल्टी-मिरर सीन, जो आपको यहां दिखाई नहीं दे रहा है? वो बॉडी डबल थी. उसे भी पूरी स्किन-कलर का बॉडीसूट पहनाया गया था. मैंने मना कर दिया था. यहां तक कि शशि कपूर सर ने भी मुझे मनाने की कोशिश की थी, फिर भी मैंने वो सीन नहीं किया.' 

'अजूबा' फिल्म की बात करें तो ये साल 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनम खान, शम्मी कपूर और अमरीश पुरी सहित कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »