मुंबई छोड़ गांव में बसी मशहूर एक्ट्रेस? पहाड़ों पर बने पुश्तैनी घर-खेतों की दिखाई झलक

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी इस समय उत्तराखंड के गांव भटवाड़ी में हैं. एक्ट्रेस ने पहाड़ों पर बने अपने पुश्तैनी घर की झलक दिखाई. साथ ही पहाड़ों पर उगने वाले कई फल और सब्जियों के बारे में बताया.

Advertisement
एक्ट्रेस ने दिखाया अपना पुश्तैनी घर  (Photo: Instagram @shivpurihimani) एक्ट्रेस ने दिखाया अपना पुश्तैनी घर (Photo: Instagram @shivpurihimani)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हिंदी सिनेमा से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक हिमानी शिवपुरी का बड़ा नाम है. अपने हर एक किरदार और दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है. लेकिन अब मुंबई के शोर-शराबे से दूर एक्ट्रेस गांव में सुकून के पल बिता रही हैं. हिमानी बीते लंबे समय से लगातार अपने गांव से वीडियोज शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं. 

Advertisement

पहाड़ों पर सैर पर निकलीं एक्ट्रेस

हिमानी शिवपुरी इस समय उत्तराखंड के गांव भटवाड़ी में हैं. भटवाड़ी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक गांव है. यहां हिमानी पहाड़ों के बीच सुकून की जिंदगी गुजार रही हैं. अपने गांव की खूबसूरती की एक्ट्रेस ने फैंस को भी झलक दिखाई. उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी मिलवाया. 

हिमानी ने पहाड़ों पर सैर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने खेत दिखाए, जो अब बंजर बन गए हैं. एक्ट्रेस ने अलग-अलग तरह के पेड़ भी दिखाए. वीडियो में हिमानी ने पयां का पेड़ भी दिखाया. एक्ट्रेस ने पहाड़ों पर उगने वाले खास फल और जंगली नाशपाती भी दिखाई. 

 

वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- अपनी बुआ के साथ पहाड़ों की सैर पर निकली हूं. उन्होंने मुझे वहां के अलग-अलग फलों के पेड़ों के बारे में बताया, जैसे काफल. 

Advertisement

पुश्तैनी घर की दिखाई झलक

हिमानी ने गांव में बने अपने पुश्तैनी घर के बाहर से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. वो काफी चहकती नजर आईं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- सुप्रभात. गांव का सुकून, ताजी हवा, अपनों का प्यार, घर की सब्जियां, सेम की फलियां, पहाड़ी झरने का पानी, एकदम शुद्ध चश्मे का पानी… क्या-क्या गिनाएं. 

 

इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बावजूद हिमानी आम लोगों की तरह सादगी से पहाड़ों पर बसे गांव में हंसी-खुशी सुकून के पल बिता रही हैं. उनके फोटोज और वीडियो देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. पहाड़ों पर बसे खूबसूरत गांव का नजारा देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है. 

 

 

बता दें कि हिमानी शिवपुरी ने साल 2025 में अपने भटवाड़ी गांव को गोद लिया था. वो गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'हम आपके हैं कौन', 'जोड़ी नंबर वन',  'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',  'हम साथ साथ हैं', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'हद कर दी आपने' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »