शोबिज छोड़ एक्ट्रेस इशिका तनेजा पहुंच गई महाकुंभ, बनीं सनातनी शिष्या, ली गुरु दीक्षा

दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा ने लंदन से पढ़ाई की है. वह मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकी हैं. मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली है.

Advertisement
एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने छोड़ा शोबिज एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने छोड़ा शोबिज

समर्थ श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

महाकुंभ मेला 2025 के दौरान कई चेहरों की खूब चर्चा हो रही है. इसी में से जो एक नाम इन दिनों चर्चा में वो है सोशल मीडिया पर वायरल सुंदर साध्वी इशिका तनेजा. दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा ने लंदन से पढ़ाई की है. वह मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकी हैं. मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली है.

Advertisement

सनातनी बनी एक्ट्रेस

इशिका अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं. इशिका तनेता ने द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है. उनका कहना है कि नाम और शोहरत के बाद भी उनका जीवन अधूरा-सा लग रहा था. जीवन में सुख-शांति के साथ रियल लाइफ को भी सुंदर बनाना जरूरी है. वह कहती हैं कि हर बेटी को धर्म की रक्षा और इसे आगे बढ़ाने के लिए सामने आना चाहिए.

'गर्व से सनातनी हूं'

आजतक संग बातचीत में इशिका तनेजा ने कहा, 'मैं साध्वी नहीं हूं, गर्व से सनातनी हूं. सेवा भाव से जुड़ी हुई हूं. महाकुंभ में दिव्य शक्तियां हैं. मेरी लाइफ की सबसे बड़ी अचीवमेंट ये है कि मुझे गुरु दीक्षा मिली है शंकराचार्य जी से. गुरु के होने से जीवन में दिशा मिली है.'

Advertisement

इशिका का कहना है, 'मेरी जर्नी बहुत फ्लोटिंग रही है. मुझे गिनीज बुक का अवॉर्ड मिला था. मिस वर्ल्ड टूरिज्म मिला. हद सीरीज कर ली भट्ट साहब के साथ. कई टी-सीरीज के गाने कर लिए, लेकिन मैंने सही समय पर घर वापसी कर ली. महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनी हैं. वह सनातन की सेवा के लिए बनी हैं.'

महाकुंभ में बढ़ाने आई हैं TRP?

इशिका तनेजा से पूछा गया कि क्या वो महाकुंभ में अपनी टीआरपी बढ़ाने आई हैं? क्या इसके बाद वो वापस अपनी शोबिज की दुनिया में चली जाएंगी? इसपर वो बोलीं, 'मेरी जर्नी बहुत पहले शुरू हुई थी. मैं आर्ट ऑफ लिविंग का हिस्सा भी रह चुकी हूं.' वहीं IIT वाले बाबा और हर्षा पर भी इशिका ने बात की. उन्होंने कहा कि उनकी इंटेंशन देखनी चाहिए, विचारों को देखें विकारों को नहीं देखें. अगर वह प्रचार कर रहे है तो क्या परेशानी है. अगर उनसे ज्ञान लेने को कहें तो कहूंगी उसे देने के लिए उनसे बेहतर लोग हैं. 

सनातनी बन चुकी इशिका से पूछा गया कि क्या उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में 6 महीने बाद भी यही रूप दिखेगा? उन्हें जवाब दिया, 'मैं कभी अब पुरानी साइड पर नहीं जाने वाली हूं. हां, मुझे फिल्में प्रोड्यूस करने का मौका मिला तो जरूर करूंगी लेकिन उसमें भी सनातन का प्रचार ही करूंगी.'

Advertisement

सनातन में फैशन की जरूरत

सनातन में फैशन की क्या आवश्यकता है? इस सवाल पर इशिका बोलीं, 'भगवा को जब तक आप फैशनेबल तरीके से धारण नहीं करेंगे तो कैसे दिखेगा. यह प्राइड वाली बात है, यूथ अगर सुंदर तरीके से साड़ियां पहने, उस रंग को धारण करें तो उसका प्रचार ही होगा. सनातन को फैशनेबल भी होना चाहिए और सनातन को सत्ता में भी होना चाहिए.'

चुनाव लड़ने के बारे में इशिका तनेजा ने कहा, 'मेरे पॉलिटिकल एंबीशंस नहीं है, जिनती मेरी सनातनी बहने हैं उन्हें आगे आना चाहिए. मुझे नहीं लगता मुझे चुनाव लड़ना है लेकिन मैं राजनीतिक दल को बोलेगी कि आप आगे आइए, मांगे रखूंगी.' साथ ही इशिका ने ये भी कहा कि वो बिग बॉस नहीं जाएंगी. उनका कहना है कि पहले भी उन्हें कॉल आया था, लेकिन वो नहीं गई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »