शाहरुख-दीपिका के बाद अब 'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन का लुक लीक, हाथ में दिखी शॉटगन

शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'किंग' के सेट से कुछ तस्वीरें फिर लीक हो गई हैं, और वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. जिसमें अभिषेक का खास लुक देखने को मिला है.

Advertisement
किंग में अभिषेक का लुक Photo: Instagram/@majkazawadzak/x/@Shahab2SRKian50) किंग में अभिषेक का लुक Photo: Instagram/@majkazawadzak/x/@Shahab2SRKian50)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शुमार इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के सेट से शाहरुख और दीपिका के वीडियो लीक हुए थे, लेकिन अब इस फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे अभिषेक बच्चन की तस्वीरें सामने आई हैं. 

Advertisement

जिन्होंने फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है. इन तस्वीरों में अभिषेक का अंदाज इतना अलग है कि फैंस के बीच बहस छिड़ गई है कि ये असली है या फेक.

दिखा अभिषेक का स्वैग
खबरों के मुताबिक, फिल्म 'किंग' की टीम पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग कर रही थी. इंटरनेट पर वायरल हो रही नई फोटोज में अभिषेक बच्चन एक गाड़ी के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक खतरनाक शॉटगन है. पथरीली पहाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच अभिषेक ने गहरे रंग के कपड़ों के साथ एक लंबा ग्रे ओवरकोट पहना हुआ है.

उनका यह लुक काफी गंभीर लग रहा है, जो यह साफ इशारा कर रहा है कि फिल्म में वे शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देने वाले हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ये तस्वीरें केप टाउन की हैं या किसी और लोकेशन की.

Advertisement

फोटोज को लेकर फैंस के बीच छिड़ी बहस
अभिषेक बच्चन की इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. जहां कई लोग उनके इस नए अवतार को देखकर एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ यूजर्स इन फोटोज की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभिषेक की यह तस्वीर नकली (Fake) है. वहीं, कुछ फैंस फिल्म की जानकारी बार-बार लीक होने से नाराज हैं.  हालांकि हम भी ये पुष्टि नहीं कर रहे कि ये रियल फोटो है या फेक.

साउथ अफ्रीका का शेड्यूल पूरा कर मुंबई लौटी टीम
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान अपनी पूरी टीम के साथ पिछले दो हफ्तों से दक्षिण अफ्रीका में थे. वहां फिल्म के एक रोमांटिक गाने के साथ-साथ क्लाइमेक्स के कुछ बेहद महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों को शूट किया गया है. विदेश का यह लंबा और थका देने वाला शेड्यूल पूरा करने के बाद अब पूरी टीम मुंबई लौट आई है.

रणवीर और दुआ के सामने हुई गाने की शूटिंग
इससे पहले जब शाहरुख और दीपिका की तस्वीरें लीक हुई थीं, तब एक दिलचस्प जानकारी सामने आई थी. शूटिंग के दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह और उनकी बेटी 'दुआ' भी सेट पर मौजूद थे. वे दोनों शाहरुख और दीपिका को एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते देख रहे थे.

Advertisement

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की खास अपील
लगातार हो रहे लीक्स से परेशान होकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस के लिए एक बयान जारी किया है. उन्होंने  कहा, 'मैं सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि कृपया सेट से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो ऑनलाइन शेयर न करें. हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि आपको सिनेमाघर में एक बेहतरीन अनुभव मिल सके.' 

बता दें कि 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement