Aari Aari Song: रणवीर सिंह का Dhurandhar 2 में बीस्ट-मोड ऑन, धुआंधार गाने में तूफ़ानी रैप का कमाल

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में जो गाना बैकग्राउंड में था, वो अब पूरा रिलीज हो गया है. 'आरी आरी' नाम का ये ट्रैक पंजाबी लोकगीत और रैप का जबरदस्त कॉम्बो है. इसकी बीट्स और इंडियन रैप आर्टिस्ट रेबल के रैप के साथ रणवीर का बीस्ट-मोड धमाकेदार लग रहा है.

Advertisement
'धुरंधर 2' का पहला गाना 'आरी आरी' है धमाकेदार (Photo: Screengrab) 'धुरंधर 2' का पहला गाना 'आरी आरी' है धमाकेदार (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में जो गाना बैकग्राउंड में चल रहा था, उस पर आपके दिमाग की सुई भी खूब अटकी थी ना?! अब वो पूरा गाना आ गया है. 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने 'आरी आरी' गाना रिलीज कर दिया है, जिसे बहुत लोग ट्रेलर की जान कह रहे हैं. इस गाने के बारे में लोगों को ये तो पता चल ही गया था कि ये बॉम्बे रॉकर्स बैंड के 19 साल पुराने इंडी-पॉप ट्रैक 'आरी आरी' का रीमेक वर्जन है. मगर अब 'धुरंधर 2' के इस पूरे ट्रैक में सबसे ज्यादा तापमान बढ़ा रहा है रैप.

Advertisement

लोकगीत में रैप का धुआंधार कॉम्बो है 'आरी आरी'
'आरी आरी' या इस गाने के शुरुआत में आने वाले लिरिक्स 'बारी बरसी' आपने पहले भी पंजाबी गानों में सुने होंगे. ये पंजाब का बहुत पॉपुलर लोकगीत है जो कमाने के लिए विदेश गए लोगों की घर वापसी को सेलिब्रेट करने से जुड़ा है. अलग-अलग वक्त पर गुरदास मान से लेकर चमकीला जैसे आइकॉनिक पंजाबी सिंगर्स ने इन लिरिक्स को अपने गानों में इस्तेमाल किया है.

इसी तरह डेनिश-इंडियन म्यूजिक बैंड बॉम्बे रॉकर्स ने इसे 2007 में आए अपने एल्बम 'इंट्रोड्यूसिंग' में इस्तेमाल किया था. पंजाबी लोकगीत के उस इंडी-पॉप वर्जन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. 'धुरंधर 2' के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने उसी गाने को रीमेक करके, यंग इंडियन रैपर रेबल और अमेरिकी रैपर टोकन के रैप के साथ इस्तेमाल किया है.

Advertisement

इस रैप की पहली लाइन ही 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के किरदार हमजा का बीस्ट-मोड ऑन होने की अनाउंसमेंट जैसी है- 'My father raised me a winner, if I kill for my people it don't make me a sinner.' (मेरे पिता ने मुझे विजेता बनने के लिए पाला है. अपने लोगों के लिए अगर मैं किसी की हत्या करता हूं तो वो कोई पाप नहीं होगा!). यहां देखें 'धुरंधर 2' का गाना 'आरी आरी':

'धुरंधर 2' का मूड सेट करता है 'आरी आरी'
फिल्म का ट्रेलर ही 'आरी आरी' पर सेट था. गाने के बीट्स और रैप जैसे इस फिल्म के सीन्स में और ज्यादा बारूद भर दे रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह का जासूस अवतार हमजा तो है ही, जासूस बनने से पहले का अवतार जसकीरत सिंह रांगी भी है. दोनों ही अवतार में रणवीर कुछ भयानक वायलेंट सीन्स में दिख रहे हैं.

'धुरंधर' के गानों का पूरा एल्बम लोग अभी भी एक ही बार में पूरा सुने जा रहे हैं. 'धुरंधर 2' के गाने 'आरी आरी' से शाश्वत ने फिर से नए स्पीकरफाड़ गाने ड्रॉप करने शुरू कर दिए हैं. देखना है कि नई फिल्म में उनका असलहा कैसे-कैसे धमाकेदार गानों से भरा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement