Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 61 की उम्र-3 बच्चों के पिता आमिर कर रहे तीसरी शादी, सलमान खान की Ex-GF बोलीं- जश्न मनाने लायक

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं, इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने प्यार और उम्र को लेकर खास संदेश दिया है. उनका कहना है कि प्यार उम्र नहीं देखता, ये जश्न मनाने लायक है.

Advertisement
आमिर-गौरी की शादी को सोमी अली ने किया सपोर्ट (Photo: ITG) आमिर-गौरी की शादी को सोमी अली ने किया सपोर्ट (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज यानी 5 जुलाई को अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी की खबरों के बीच अब आमिर की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली का रिएक्शन सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है.

61 की उम्र में फिर बनेंगे दूल्हा

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर आमिर और गौरी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी. उन्होंने लिखा कि- प्यार किसी कैलेंडर या उम्र का मोहताज नहीं होता. 20 साल की उम्र में जीवनसाथी मिले या 60 की उम्र में, दोनों ही उतने ही खूबसूरत हैं. खुश रहने का फैसला लेने में कभी देर नहीं होती.

Advertisement

सोमी ने आगे लिखा कि- प्यार करने वाला दिल जश्न मनाने लायक होता है, उसकी आलोचना नहीं होनी चाहिए. उम्र सालों से गिनी जाती है, लेकिन प्यार खूबसूरत पलों से मापा जाता है.

एक्ट्रेस ने साथ ही कपल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- आप दोनों को अपना सच्चा साथी मिल गया, इसके लिए बधाई. कुछ लोग पूरी जिंदगी सही इंसान की तलाश में बिताते हैं. अगर वह सफर शादी तक पहुंचता है, तो वह देर नहीं बल्कि बिल्कुल सही समय होता है. नई शुरुआत करने का हौसला प्रेरणा देता है.

सोमी अली ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि- जो लोग आपकी उम्र देखकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें एक दिन समझ आएगा कि खुश रहने की कोई तय उम्र नहीं होती. उम्र बढ़ना तय है, लेकिन किसी अपने के साथ उम्र गुजारना सबसे बड़ा तोहफा है. असली कामयाबी कम उम्र में शादी करना नहीं, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताई जा सके.

Advertisement

5 जुलाई को होगी सादगी भरी शादी

वहीं, हाल ही में फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को उनके घर पर बेहद सादगी से शादी होगी.

आमिर ने कहा- हां, हम 5 जुलाई को शादी कर रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत खास दिन है. शादी बहुत छोटी होगी और घर पर ही होगी. इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. हम बस सभी का आशीर्वाद चाहते हैं कि हम हमेशा खुश रहें.

अब फैंस की नजरें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »