इस फ‍िल्म को करने के बाद रोए थे विक्रांत मैसी, लेनी पड़ी थी थेरेपी, बताया ऐसा क्यों हुआ

विक्रांत हमेशा से कुछ अलग करने के लिए पॉपुलर रहे हैं. उनकी फिल्मों में अक्सर ही वो कुछ नया करते दिखते हैं. लेकिन एक ऐसी फिल्म भी रही जिसमें काम करना विक्रांत के लिए अलग एक्सपीरियंस रहा. उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसे दौर से गुजरना पड़ा जो उनके लिए बेहद अनकम्फर्टेबल था.

Advertisement
विक्रांत मैस्सी विक्रांत मैस्सी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

12वीं फेल फिल्म लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रही है. वहीं विक्रांत मैसी भी अपनी जगह बना पाने में सफल हुए हैं. एक एक्टर के तौर पर उन्हें नई पहचान मिली है. उनकी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में आ रही हैं. लेकिन इस बीच एक फिल्म ऐसी भी आई जिसे लेकर विक्रांत ने अब कुछ डार्क रिवीलिशन किया है. विक्रांत ने बताया कि उस फिल्म के बाद उन्हें थेरेपी लेनी पड़ गई थी. वो एक डार्क फेज में चले गए थे. 

Advertisement

विक्रांत को लेनी पड़ी थेरेपी

विक्रांत हमेशा से कुछ अलग करने के लिए पॉपुलर रहे हैं. उनकी फिल्मों में अक्सर ही वो कुछ नया करते दिखते हैं. लेकिन एक ऐसी फिल्म भी रही जिसमें काम करना विक्रांत के लिए अलग एक्सपीरियंस रहा. उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसे दौर से गुजरना पड़ा जो उनके लिए बेहद अनकम्फर्टेबल था. ये फिल्म थी ए डेथ इन दि गूंज, जिसे कोंकणा सेन शर्मा ने डायरेक्ट किया था. विक्रांत इस फिल्म में लीड रोल में थे. इस फिल्म में काम करने के बाद एक्टर एक अलग ही जोन में चले गए थे. 

विक्रांत ने खुद पर फिल्म से पड़े इफेक्ट को बताते हुए कहा- मुझे सच में थेरेपी लेनी पड़ी थी. किसी से बात करने की जरूरत लगती थी. लेकिन अगर आप अपने फैमिली मेंबर से वो बातें करोगे तो उन्हें हद से ज्यादा टेंशन हो जाएगी. इसलिए बहुत मुश्किल हो जाता है ऐसे में परिवार से बात करना. डेथ इन द गूंज बहुत डार्क फिल्म थी. इस फिल्म ने मुझे एक अंधेरे कोने में ढकेल दिया था. 

Advertisement

रोते रहे विक्रांत

विक्रांत के साथ 12वीं फेल फिल्म के दौरान भी एक अलग ही अनुभव हुआ था. इसका जिक्र विधु विनोद चोपड़ा ने भी किया था. विक्रांत ने बताया था कि फिल्म का एक सीन था, जहां मनोज का ब्रेकडाउन होता है वो खूब रोता है. विधु सर ने कट बोल दिया था. लेकिन मैं फिर भी रोता ही रहा था. क्योंकि मैं अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाया था. तो मैं रोता ही जा रहा था. 

12वीं फेल ने फिल्म पब्लिक ऑडियन्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक को काफी पसंद आई है. फिल्म को इंडीपेंडेंटली ऑस्कर्स नॉमिनेशन के लिए भी भेजा गया है. 12वीं फेल ने 67 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »