Advertisement

बॉलीवुड

'हुडी' बॉय से 'कान्हा' बनने तक का सफर, जानें कौन हैं 'कृष्णावतारम' एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST
  • 1/9

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'कृष्णावतारम्' और इसमें भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता की जबरदस्त चर्चा हो रही है. सिद्धार्थ ने पर्दे पर अपनी सादगी और शांत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है. (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 2/9

कृष्ण के रूप में उनके 'इम्पैक्टफुल' परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आध्यात्मिक भूमिका में नजर आने वाले सिद्धार्थ कभी युवाओं के चहेते 'चॉकलेटी बॉय' हुआ करते थे?  (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 3/9

साल 2019 में जब ध्वनि भानुशाली का गाना 'वास्ते' रिलीज हुआ, तो इसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ गुप्ता ने एक कॉलेज स्टूडेंट का छोटा लेकिन बेहद अहम किरदार निभाया था. उनका हुडी वाला लुक काफी वायरल हुआ था. (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

Advertisement
  • 4/9

सिद्धार्थ के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में मशहूर निर्माता एकता कपूर की फिल्म 'कुक्कू माथुर की झंड हो गई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था.  (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 5/9

इसके बाद वे 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' जैसी वेब सीरीज और साल 2019 में आई फिल्म 'जिन्हें महरूम' में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. हालांकि, उन्हें वह बड़ी सफलता 'कृष्णावतारम्' से ही मिलती दिख रही है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.  (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 6/9

4 नवंबर 1993 को उत्तराखंड के देहरादून में जन्मे सिद्धार्थ गुप्ता का नाता फिल्म जगत से काफी गहरा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ, मशहूर टीवी और बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक विकास गुप्ता के सगे भाई हैं. (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

Advertisement
  • 7/9

अपनी फिट बॉडी और चॉकलेटी लुक्स की वजह से सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और व फिटनेस फ्रीक युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं. (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 8/9

अब फिल्म 'कृष्णावतारम् पार्ट 1: हृदयम' में सिद्धार्थ गुप्ता जिस तरह भगवान कृष्ण के चरित्र को जी रहे हैं, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है. (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

  • 9/9

मॉडर्न लुक से हटकर एक पौराणिक चरित्र को इतनी सहजता से निभाना सिद्धार्थ के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है. इस फिल्म ने उन्हें एक गंभीर और वर्सटाइल एक्टर के रूप में स्थापित कर दिया है.(Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement