साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की धूम मची है. उदयपुर में 26 फरवरी को दोनों जन्मों जन्मांतर के बंधन में बंधेंगे. इस शाही शादी की एक-एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हैं. कपल के सालों पुराने अफेयर को अब शादी की टैग मिलने वाला है.
विजय संग रश्मिका की जोड़ी उनके ससुरालवालों को काफी भाती है. वो होने वाली बहू रश्मिका का अपने लग्जूरियस घर में वेलकम करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस मिसेज देवरकोंडा बनें, इससे पहले एक नजर डालते हैं विजय के लग्जूरियस घर पर, जहां उनका वेलकम होगा.
विजय किंग साइज लाइफ जीते हैं, इसका अंदाजा इंस्टा पर शेयर की गईं उनकी घर की फोटोज को देखकर मिलता है. हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली एंड बंजारा हिल्स में विजय का आलीशान बंगला है. जिसकी हर एक झलक खूबसूरत है.
नो ब्रोकर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय से इस ड्रीम हाउस की कीमत 15 करोड़ है. ये सारी लग्जरी सुविधाओं से लैस है. एक्टर का घर क्लासिक स्टाइल में बना हुआ है.
घर में मौजूद हाई टेक इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स और आर्ट पीसेज इसे कॉम्पिलिमेंट करते हैं. विजय के लग्जूरियस घर में ट्रैडिशन और मॉर्डन एसेंस की झलक दिखती है. ड्रॉइंग रूम में एनिमल पेंटिंग्स लगी हैं.
घर में पूजा का स्पेशल रूम है. इंस्टा पर एक्टर ने कई दफा पूजा करते हुए फोटो पोस्ट की है. उनकी ये तस्वीरें बताती हैं कि वो अपने कल्चर से जुड़े हुए हैं. घर का वुडन इंटीरियर इसे लग्जरी लुक देता है.
सबसे खास बात ये है कि विजय के पड़ोस में टॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स रहते हैं. अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, चिरंजीवी, अक्किनेनी नागार्जुन भी इसी एरिया में रहते हैं. विजय संग शादी के बाद रश्मिका पुष्पा स्टार अल्लू की पड़ोसन बनेंगी.
विजय के घर का हर कोना परफेक्टली डिजाइन किया गया है. एंट्रेस गेट को फूलों से डेकोरेट किया गया है. जिसे देखकर पॉजिटिव वाइब आती है. घर में एक गार्डन है. जहां वो फैमिली संग चिल करते हैं.
घर के इंटीरियर को प्लांट्स के साथ सजाया गया है. उनका ये घर काफी स्पेशियस है. घर में कई सारे कोजी कॉर्नर बने हुए हैं, जहां पर वो अपनी फैमिली या पेट डॉग संग रिलैक्स करते हैं.
किचन में सभी मॉर्डन फैसिलिटी है. इसके एस्थेटिक लुक, कलर स्कीम परफेक्ट वाइब देते हैं. बेडरूम में मिनिमलिस्ट डाइनिंग को फॉलो किया गया है. वुडन फ्लोरिंग दीवारों के न्यूट्रल टोन में अच्छे से ब्लेंड होती है.
घर में एक एंटरटेनमेंट रूम भी है. जहां वो फैमिली संग शोज या मूवीज देखते हैं. इसमें हाई टेक फैसिलिटी है. बालकनी में बड़ा सा L शेप सोफा लगा है, जो कॉम्फी वाइब देता है.
All Photos: Instagram @thedeverakonda