Advertisement

बॉलीवुड

फूलों की आड़ से लेकर टॉक्सिक के इंटीमेट सीन्स तक, इंडियन सिनेमा में ऐसा बदला रोमांस का अंदाज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST
  • 1/8

यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने से पहले अपने इंटीमेट सीन्स के चलते सुर्खियों में हैं. कियारा संग एक्टर के रोमांस ने सबके होश उड़ा दिए थे. मगर इंडियन सिनेमा में इस तरह का रोमांस अभी से नहीं, दशकों से चला आ रहा है.

Photo: Screengrab

  • 2/8

60 के दशक में बड़े पर्दे पर रोमांस करने के तरीके अलग थे. मगर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता रहा और वेस्टर्न कल्चर का प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता रहा, वैसे-वैसे फिल्मों में रोमांस बदलता रहा.

Photo: Social Media

  • 3/8

पहले के जमाने में फूलों के जरिए रोमांस दर्शाया जाता था. हीरो-हीरोइन जब प्यार करने जा रहे होते थे, तभी अचानक स्क्रीन पर दो फूल आ जाते थे. उसके पीछे दोनों का रोमांस दिखाते थे. तब के जमाने में इंडियन कल्चर में लाज-शर्म जैसी चीजों को महत्व दिया जाता था. 

Photo: Instagram @via_east

Advertisement
  • 4/8

मगर दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर ने इंडियन सिनेमा में इसे बदलने की शुरुआत की. 1973 में फिल्म बॉबी से उन्होंने पहले लिप-किस या कहें लिपलॉक की शुरुआत की थी. तभी से बड़े पर्दे पर खुलेआम हीरो-हीरोइन के बीच किसिंग सीन्स फिल्माए जाने लगे. 

Photo: Prime Video

  • 5/8

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार ने भी बड़े पर्दे पर किसिंग सीन फिल्माए हैं. आमिर ने 90s के दौरान अपनी कई फिल्मों में लिपलॉक सीन शूट किए. अक्षय ने भी अपने करियर की शुरुआत में किसिंग सीन करने से परहेज नहीं किया. 

Photo: Screengrab

  • 6/8

शाहरुख खान और अजय देवगन ने अब जाकर किसिंग सीन करने शुरू किए. शाहरुख ने कटरीना कैफ के साथ पहली बार जबतक है जान फिल्म में लिपलॉक किया था. वहीं अजय ने भी शिवाय फिल्म में विदेशी हीरोइन संग इंटीमेट सीन शूट किए थे. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/8

 हालांकि अगर रोमांटिक सीन्स की बात जब कभी होगी, तो शायद उसमें इमरान हाशमी का नाम जरूर लिया जाएगा. उन्होंने अपने करियर की लगभग हर दूसरी फिल्म में इंटीमेट सीन दिए. उन्हें बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' का भी टैग दिया गया. 

Photo: Screengrab

  • 8/8

इसके बाद फिल्मों में इंटीमेट सीन्स की भरमार सी होने लगी. आजकल हर वेब सीरीज में सेक्स सीन शामिल किए जाते हैं, जिससे कहानी का अहम हिस्सा पीछे छूट जा रहा है. यश की नई फिल्म टॉक्सिक में भी अभी तक जितने गाने आए, वो सब इंटीमेसी से भरपूर थे. अब देखना है कि क्या टॉक्सिक इस कारण से घाटे में जाएगी या अपनी कहानी से लोगों को इंप्रेस करेगी. 

Photo: Movie Poster

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement