Advertisement

बॉलीवुड

गोल्ड डिगर हैं सुजैन खान, ऋतिक से एलिमनी में मांगे 400 करोड़? बहन फराह बोलीं- घर में हंगामा हुआ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • 1/10

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हुए. मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चला.  2014 में उनका तलाक हुआ.
 

Photo: Instagram @suzkr
 

  • 2/10

ऋतिक-सुजैन की शादी टूटना फैंस के लिए बड़ा झटका था. क्योंकि एक वक्त उनकी जोड़ी को बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता था. 
 

Photo: Instagram @suzkr
 

  • 3/10

उनके तलाक केस के दौरान एक रूमर काफी था. कहा गया कि सुजैन ने ऋतिक से एलिमनी में 400 करोड़ रुपये मांगे. इसपर सुजैन की बहन ने चुप्पी तोड़ी है.
 

Photo: Instagram @suzkr
 

Advertisement
  • 4/10

विक्की ललवानी संग बातचीत में फराह खान अली ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि ये खबरें बेबुनियाद हैं. उनकी बहन गोल्ड डिगर नहीं है.
 

Photo: Instagram @farahkhanali
 

  • 5/10

फराह ने बताया कि उनकी बहन ने कोई पैसा नहीं लिया. तलाक को लेकर वो बेहद ग्रेसफुल रही थीं. तभी आज उनके एक्स हसबैंड ऋतिक संग अच्छे रिश्ते हैं. 
 

Photo: Instagram @farahkhanali
 

  • 6/10

फराह ने ऋतिक-सुजैन की शादी पर पेरेंट्स का रिएक्शन बताया. वो कहती हैं- घर पर हंगामा हुआ था. हर कोई शॉक्ड था. काफी रोना धोना हुआ था. लेकिन सुजैन-ऋतिक ने इसे अच्छे से हैंडल किया.
 

Photo: Instagram @hrithikroshan

Advertisement
  • 7/10

''लेकिन ऑनलाइन चल रही 400 करोड़ एलिमनी की बातों ने मेरा दिल तोड़ा. लोग कहते हैं ऋतिक से 400 करोड़ लेकर सुजैन अमीर हुई. ये झूठ है. सुजैन ने कुछ नहीं लिया. वो खानदानी परिवार से हैं. कोई एलिमनी नहीं मांगी गई थी.''
 

Photo: Instagram @suzkr
 

  • 8/10

फराह ने सुजैन को कहा कि वो इन खबरों को गलत बताएं. लेकिन सुजैन ने ऐसा करने से मना किया. उसे लोगों की बातों और सोच से फर्क नहीं पड़ता. हमारे परिवार में सभी लोग ऐसे ही हैं. 


Photo: Instagram @suzkr
 

  • 9/10

फराह ने बताया कि 2012 में सुजैन के डिवोर्स के दौरान उनकी भी पति डीजे अकील संग खटपट चल रही थी. घर पर टेंशन का माहौल डबल ना हो, इस डर से वो पेरेंट्स को अपने और अकील के इश्यूज को नहीं बता पाई थीं.

Photo: Instagram @farahkhanali
 

Advertisement
  • 10/10

वो अपनी पर्सनल लाइफ में मची खलबली को लेकर चुप रहीं. फराह के मुताबिक, सुजैन और ऋतिक की चीजों में पूरी फैमिली उलझी हुई थी. सुजैन के तलाक के बाद 2016 में फराह ने पेरेंट्स को अपनी शादी के इश्यूज बताए थे.
 

Photo: Instagram @suzkr
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement