बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर आए दिन प्रेग्नेंसी की चर्चा होती रहती है. उनके किसी न किसी लुक को लेकर कह दिया जाता है कि वो मां बनने वाली हैं.
साल 2025 में भी सोनाक्षी जब लाल ड्रेस में नजर आई थीं तो लोगों ने कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं और हाथ से बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं.
हालांकि बाद में सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ने इन अफवाहों को मजाक में उड़ा दिया. अब इन अफवाहों पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने रिएक्ट किया है.
पूनम ने एक इवेंट के दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी सोनाक्षी पैदा हुई थीं, वो उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था.
उन्होंने कहा कि बेटियां जिंदगी में बहुत जरूरी होती हैं. प्रेग्नेंसी की खबरों पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा- पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया गया है. लेकिन कोई बात नहीं, वो खुशी भी हमें जरूर मिलेगी.
सोनाक्षी और जहीर ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी, लेकिन 2017 में फिल्म ट्यूबलाइट की आफ्टर पार्टी के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.
इसके बाद दोनों ने 2024 में मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सिविल मैरिज की. शादी काफी सादगी भरी थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे.
जब पिछले साल प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं, तो सोनाक्षी ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि अफवाहों के हिसाब से वो 16 महीने से प्रेग्नेंट हैं और इसे दुनिया का सबसे लंबा प्रेग्नेंसी रिकॉर्ड बताया.
Photo: Instagram @aslisona