आबू धाबी में IIFA इवेंट शुरू होने से पहले मुंबई में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई. ये इवेंट 22 अक्टूबर गुरुवार को मुंबई में हुआ.
IIFA इवेंट में सलमान खान, वरुण धवन, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे तमाम सितारों ने शिरकत की.
इवेंट में सलमान खान ने अपने डांस मूव्स और दबंग अंदाज से सबका ध्यान खींचा. IIFA इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
वीडियो में शाहिद स्टेज की ओर जाते हुए सीढ़ियों पर झिर झुकाते दिखे. शाहिद के इस जेस्चर ने सलमान का ध्यान खींचा.
सलमान ने माइक लेकर कहा कि इन्होंने (शाहिद) मेरे पैर नहीं छुए हैं. स्टेज को छुआ है. जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ फैन्स रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए.
एक फैन ने लिखा कि डर का माहौल है. दूसरे ने कहा कि हर जगह डर है कहीं बिश्नोई गैंग शाहिद को सलमान का करीबी समझकर गोली ना मार दे.
अन्य ने कहा कि सलमान भाई ने क्लियर कर दिया है कि शाहिद ने मेरा नहीं स्टेज का पैर छुआ है. कुछ ने कहा कि सलमान भाई अपने करीबियों को प्रोटेक्ट कर रहे हैं.
यूजर्स का कहना है कि सलमान ने शाहिद के लिए ऐसा स्टेटमेंट बिश्नोई गैंग की वजह से दिया है. क्योंकि हाल में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली.
बिश्नोई गैंग ने ये भी कहा कि सलमान के साथ काम करने वाले हर इंसान को मारेंगे. शायद यही कारण है कि सलमान ने शाहिद से दूरी बनाना बेहतर समझा.
All Photos: Vinod Singh