तैयार हो जाइए...क्योंकि 33 साल बाद एक बार फिर खलनायक बड़े पर्दे पर लौट रहा है. जी हां, बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त फिर से खलनायक बल्लू बनकर धमाका करने को तैयार हैं.
(Photo: Yogen Shah)
संजय दत्त ने अपनी फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान कर दिया है. फिल्म का पहला टीजर भी जारी हो चुका है.
(Photo: Yogen Shah)
इस बार संजय पहले से भी ज्यादा खतरनाक और खूंखार नजर अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की सांसे थमने वाली हैं.
(Photo: Yogen Shah)
24 अप्रैल को 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान एक खास इवेंट में किया गया. इस दौरान संजय दत्त की डार्लिंग वाइफ मान्यता इमोशनल होती नजर आईं.
(Photo: Yogen Shah)
मान्यता अपने आंसू रोक नहीं पाईं. फिल्म के इवेंट में वो भरी महफिल के सामने रो पड़ीं. सोशल मीडिया पर मान्यता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आंसू पोछती हुई दिखाई दे रही हैं. ऐसे में संजय दत्त पत्नी को संभालते नजर आए.
(Photo: Yogen Shah)
मान्यता को रोता हुआ देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं. फैंस मान्यता और संजय दत्त को परफेक्ट कपल बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि प्यार हो तो ऐसा.
(Photo: Yogen Shah)
इवेंट में संजय दत्त ने मान्यता की तारीफ भी की. पत्नी के लिए वो बोले- मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मान्यता दत्त हमेशा जिंदगी में मेरी ताकत बनकर रही हैं. जब भी मैं गिरता हूं तो एक हाथ है कॉलर पकड़कर मुझे उठाने के लिए. पत्नी की तारीफ करते हुए संजय दत्त इमोशनल होते दिखे.
(Photo: Yogen Shah)
पत्नी के लिए संजू बाबा का प्यार और केयर देखकर फैंस भी इंप्रेस हो रहे हैं. फैंस उन्हें परफेक्ट फैमिली मैन बता रहे हैं.
(Photo: Yogen Shah)
मान्यता ने भी संजय दत्त को सराहा. मान्यता बोलीं- मुझे लगता है कि वो एक बेहतरीन पिता है. वो जिंदगी को अब अलग नजरिए से देखते हैं. जिंदगी को लेकर भी उनका नजरिया बदला है. वो कई तरह से बदल गए हैं. वो शांत हो गए हैं. उनका एग्रेशन अब कम हो गया है.
(Photo: Yogen Shah)
बता दें कि 'खलनायक रिटर्न्स' से पहले 'खलनायक' 33 साल पहले साल 1993 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स पर छा गई थी. फिल्म में संजय-माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. इनके अलावा अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ भी खास अंदाज में नजर आए थे.
(Photo: Yogen Shah)