हाल ही में खिचड़ी, बा बहू और बेबी जैसे शोज को प्रोड्यूस-डायरेक्ट कर चुके जेडी मजेठिया ने फैंस को अपनी दूसरी शादी की खबरों से चौंका दिया. जेडी ने पत्नी नीपा के साथ शादी के 30 साल बाद फिर से फेरे लिए. पूरे रीति रिवाज से शादी की.
उन्होंने बताया कि 1997 में उन्होंने इन सभी रस्मों को मिस कर दिया था, क्योंकि उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी. लेकिन वो अब फिर से उन पलों को जी रहे हैं. इन खास दिनों को वो अपनी पत्नी नीपा के नाम समर्पित करते हैं. बैचलर पार्टी के साथ रस्मों-रिवाजों का ध्यान रख की इस शादी को प्लान करने जेडी की बेटियों ने पूरा साथ दिया.
शादी की कस्में फिर से खाने वालों में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का भी नाम आता है. अक्टूबर 2024 में, 65 की उम्र में संजय ने पत्नी मान्यता संग मुंबई के घर में फिर से शादी की. एक वायरल वीडियो में वो भगवा धोती-कुर्ता पहने हुए मान्यता के साथ सात फेरे लेते नजर आए. 2026 में इनकी शादी को 18 साल हो गए हैं. कपल के दो जुड़वा बच्चे हैं- इकरा और शाहरान.
फेमस एक्टर और बिजनेसमैन रोनित रॉय और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह (25 दिसंबर 2023) के मौके पर गोवा में फिर से शादी रचाई. उन्होंने पारंपरिक बंगाली और हिंदू रीति-रिवाजों से दोबारा सात फेरे लिए और शादी की कसमें दोहराईं. इस स्पेशल फंक्शन में उनके बच्चे और करीबी दोस्त शामिल हुए.
CID फेम आदित्य श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर अभिजीत) ने अपनी पत्नी मानसी श्रीवास्तव के साथ शादी की 25वीं सालगिरह (22 नवंबर 2025) पर दोबारा शादी की कस्में खाईं. इस जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों, वरमाला और फेरों के साथ शादी को रीयूनियन की तरह मनाया. इस खास मौके पर उनकी बेटियां भी मौजूद थीं.
कहा जाता है कि एक्टर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने भी 2025 के आखिर में, आशुतोष के 58वें जन्मदिन के मौके पर अपनी शादी की कसमें दोबारा लीं. दोनों की शादी 25 मई 2001 को हुई थी. इस खास मौके पर उन्होंने एक निजी समारोह में फिर से एक-दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. हालांकि कपल ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की. इस कपल के दो बेटे हैं और इनकी शादी को 24 साल से ज्यादा समय हो चुका है.
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने भी शादी के 13 साल बाद 31 अक्टूबर 2024 को मालदीव में फिर से शादी की थी. इस इंटीमेट सेरेमनी में उनके तीनों बच्चे - निशा, नोआ और अशर भी शामिल हुए. कपल ने सफेद थीम पर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोबारा कसमें खाईं और बच्चों के साथ इस खास पल का जश्न मनाया.
टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शायद इकलौते ऐसे कपल हैं, जिन्होंने दो बार नहीं बल्कि अब तक तीन बार शादी की है. उन्होंने 2006 में घरवालों से छुप कर सीक्रेट मैरिज की थी. 2011 में इसे सबके सामने ऑफिशियल किया और सात फेरे लिए. फिर अक्टूबर 2021 कपल ने बंगाली रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी की. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी चौथी शादी जिसे व्हाइट वेडिंग थीम पर करना चाहते हैं की इच्छा जताई है. कपल की दो बेबी गर्ल हैं.
कुछ कपल ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने ही पार्टनर के साथ जिंदगीभर साथ निभाने के लिए उम्र के एक पड़ाव पर आने का इंतजार नहीं किया. इसमें गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह का भी नाम शामिल है. आरती ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग के कुछ महीनों बाद ही उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में पति दीपक संग फिर से सादगी से फेरे लिए.
वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीता रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा और शो के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा ने अपनी 10वीं सालगिरह (नवंबर 2021) पर दोबारा शादी की कसमें खाई थीं. उन्होंने 19 नवंबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों से फिर सात फेरे लिए, जिसमें उनका बेटा और शो की पूरी कास्ट शामिल थी.