Advertisement

बॉलीवुड

अंदर से ऐसा दिखता है वो लग्जरी रिजॉर्ट, जहां हो रही रश्म‍िका-विजय की वेड‍िंग, करोड़ों में किराया

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • 1/9

साउथ और बॉलीवुड में अपना नाम बना चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को बस एक दिन बचा है. 26 फरवरी को दोनों मिलकर उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं. परिवार के साथ चल रहे उनके शादी के फंक्शन को दोनों खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

Photo: Instagram/@thedeverakonda

  • 2/9

विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया है. खबरों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी के वेन्यू के रूप में उदयपुर के 'द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है.

Photo: Instagram/@thedeverakonda

  • 3/9

अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है.

Photo: ITC Hotels Official Website

Advertisement
  • 4/9

यहां इंडोर बैंक्वेट हॉल, ओपन लॉन और आउटडोर इवेंट स्पेस उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग शादी सेरेमनी के लिए किया जा सकता है. रिजॉर्ट में लगभग 117 कमरे हैं, जिनमें प्रीमियम सुइट्स और प्राइवेट विला शामिल हैं.

Photo: ITC Hotels Official Website

  • 5/9

कमरे आरामदायक हैं और प्राइवसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं. इनमें सिंपल मॉडर्न इंटीरियर और बड़ी खिड़कियां हैं. कमरों की कीमत आमतौर पर एक रात के लिए 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक होती है. सुइट्स और प्राइवेट विला की कीमत प्रति रात 70,000 रुपये या इससे अधिक हो सकती है.

Photo: ITC Hotels Official Website

  • 6/9

अगर आप सोच रहे हैं कि रश्मिका और विजय की इस रिजॉर्ट में शादी की कुल लागत कितनी हो सकती है, तो अनुमान के अनुसार, यह 90 लाख रुपये से 2.5 करोड़ रुपये तक होगी. इसके पैकेज में आमतौर पर कमरे, कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल होती हैं. आखिरी रकम मेहमानों की संख्या, फेस्टिविटी के पैमाने और डेकोरेशन पर निर्भर करेगी.

Photo: ITC Hotels Official Website

Advertisement
  • 7/9

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी. प्राइवेट सेरेमनी में हुए इस फंक्शन की भनक किसी को नहीं लगने दी गई. हालांकि बाद में दोनों को अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते देखा गया. अब गुरुवार, 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों शादी कर रहे हैं.

Photo: ITC Hotels Official Website

  • 8/9

कपल ने अपने वेडिंग सेलिब्रेशन को पूरी तरह से प्राइवेट रखने का फैसला किया है. इसमें केवल उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे. उदयपुर में शादी के बाद दोनों 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं. यह पार्टी कथित तौर पर 'ताज कृष्णा' में होगी, जिसमें कई टॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे शामिल हो सकते हैं.

Photo: ITC Hotels Official Website

  • 9/9

उदयपुर में फिलहाल विजय और रश्मिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी चल रही हैं. लग्जरी रिसॉर्ट में कपल के दोस्त, परिवार और फैंस को पूल गेम्स, जापानी डिनर और मजेदार बॉन्डिंग सेशन्स एन्जॉय कर रहे हैं. उनके संगीत की वीडियो भी सामने आई है.

Photo: ITC Hotels Official Website

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement