Advertisement

बॉलीवुड

म‍िसेज देवरकोंडा बन गईं रश्म‍िका, शादी के बाद दिखी पहली झलक, हाथ जोड़कर फैन्स से क‍हा- शुक्र‍िया

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST
  • 1/8

साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक हो चुके हैं. बीते दिन 26 फरवरी को दोनों ने एक-दूसरे से शादी की. ये एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जिसमें उनके करीबी शामिल हुए.

Photo: Yogen Shah

  • 2/8

रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई. कपल की ट्रेडिशनल वेडिंग ने हर किसी के दिल को छुआ. अब शादी खत्म होने के बाद, कपल को एक साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

Photo: Yogen Shah

  • 3/8

विजय और रश्मिका उदयपुर से निकलकर अपने घर हैदराबाद की तरफ रवाना हुए. उससे पहले कपल ने पैपराजी से मुलाकात की और उनकी विशेज सुनकर उनका धन्यवाद किया. 

Photo: Yogen Shah 

Advertisement
  • 4/8

इस दौरान रश्मिका और विजय भी नए जोड़े की तरह पूरे सजे हुए दिखे. रश्मिका ने जहां लाल सूट पहना था, वहीं विजय सिल्वर कलर के कुर्ते-पजामे में नजर आए. दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी देखी गई.

Photo: Yogen Shah

  • 5/8

ये पहला मौका भी है जब रश्मिका और विजय ने एक साथ खड़े होकर पैप्स के कैमरा पर पोज दिए. इससे पहले दोनों एक साथ स्पॉट भी हुए, मगर उन्होंने कभी पैप्स को देखकर पोज नहीं किया.

Photo: Yogen Shah

  • 6/8

रश्मिका और विजय ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली शादी की. अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई हुई थी, जिसे ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया. मगर फैंस ने कपल की उंगलियों में अंगूठी स्पॉट कर ली थी.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 7/8

अब फैंस रश्मिका और विजय की इस नई शुरुआत के लिए बेहद खुश हैं. वो कपल को सोशल मीडिया के जरिए खूब सारी बधाई दे रहे हैं. 

Photo: Yogen Shah

  • 8/8

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द अपनी शादी का रिसेप्शन भी रखने वाले हैं. 4 मार्च को हैदराबाद में कपल ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सभी सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें कई दिग्गज सेलेब्स की मौजूदगी होने वाली है.

Photo: Yogen Shah

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement